राजनीति

#उपलब्धि

July 18, 2024

हिमाचल की नारी शक्ति का शौर्य; जीते 29 मेडल, मां को मिला चांदी; बेटी ने झटका....

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

North zone khelo india wushu women league competition 29 medals himachal
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश की हमारी बेटियां खेल के क्षेत्र में अव्वल आकर प्रदेश का नाम रौशन कर रही हैं। खेलो इंडिया नार्थ जोन वुशु महिला लीग प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने 29 पदक जीत कर कीर्तिमान रचा है। प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने तालू और सांसू इवेंट में पहली बार पांच स्वर्ण पदक, दो रजत और 22 कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक माह बाद की थी तारीख, कुछ यूं गरीब के घर आई लक्ष्मी

इस मौके पर जिला हमीरपुर के कंसा चौक स्तिथ वुशु एक्सीलेंसी खेल अकादमी में सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सब्जी मंडी डडौर के अध्यक्ष डिंपल सैनी, वुशू खेल संघ मंडी के महासचिव खेम सिंह, पूर्णचंद, राजपाल, दिनेश ठाकुर और खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे। बता दें कि पंजाब के पटियाला में स्तिथ नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में महिला वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया फेसबुक पर नेताओं की फॉलोअर्स रेस में कौन निकला आगे : यहां जानें

मां-बेटी ने दिलाया मेडल:

प्रतियोगिता की सबसे ख़ास बात यह रही कि सात वर्षीय लक्षिता ने 33 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, लक्षिता की मां मनोरमा ने तालू इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। दोनों मां बेटी हिमाचल प्रदेश की ओर से दूसरी बार इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं थीं।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

ट्रक ने बुलेट सवार को कुचला, मिली दर्दनाक मौत

यह दुखद खबर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां नाहन शहर के वाल्मीकि नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अश्वनी नारनौल के रूप में हुई है- जो की 41 साल का था। अश्वनी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। अश्वनी की बेटी महज 6 महीने के है और बेटा आठ साल का है। अश्वनी पिकअप चलाकर अपने घर-परिवार का गुजारा करता था। अश्वनी की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार सदमे में है। अश्वनी घर से कुरुक्षेत्र में एक भोग रस्म में हिस्सा लेने के लिए अपनी बुलेट पर निकला था। इसी बीच ट्रक…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चलती कार में लगी आग, दंपति थे सवार

जिला कुल्लू में एक भयानक कार हादसा पेश आया है। यहां मणिकर्ण घाटी के मलाणा सड़क मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कार में दंपति सवार थे। आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। दोनों पति-पत्नी अपनी कार से मणिकर्ण घूमने के लिए आए थे। मगर रास्ते में उनकी कार हादसे की शिकार हो गई। आग लगने के…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख