राजनीति

#उपलब्धि

January 8, 2025

HAS सेकेंड टॉपर बने मोहित, बचपन से था अफसर बनने का सपना

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mohit singh has officer nagrota surian himachal pradesh kangra
कांगड़ा। किसी ने क्या खूब लिखा है कि बचपन का सपना अब सजीव है, हर कदम पर अब यकीन है। जो चाहा था, वो पा लिया, सपनों को हकीकत बना लिया। इन लाइनों को बखूबी चरितार्थ कर दिखाया हिमाचल के कांगड़ा जिले के बेटे मोहित सिंह ने।

HAS के सेकेंड टॉपर मोहित

मोहित सिंह HAS अधिकारी बन गए हैं। मोहित सिंह ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। मोहित की इस सफलता से ना सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : वर्कशॉप चलाते हैं पिता, सरकारी अफसर बना बेटा- रंग लाई मेहनत

कमांडेंट हैं मोहित सिंह

HAS मोहित सिंह नगरोटा सूरियां की पंचायत बासा के रहने वाले हैं। मोहित ने पांचवीं तक की पढ़ाई रामेश्वर पब्लिक स्कूल कटोरा से की। इसके बाद जमा दो तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला से की। उन्होंने BSC और MSC की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से हासिल की। वर्तमान में मोहित एक सरकारी एजेंसी में कमांडेंट पद पर तैनात है।

परिवार में खुशी का माहौल

मोहित सिंह के पिता सुरिंदर सिंह पूर्व सैनिक हैं। मोहित की मां नीलम कुमारी गृहिणी हैं। मोहित का बड़ा भाई बिजली बोर्ड में सहायक अभियंता है। मोहित की इस सफलता के बाद से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : लकड़ियां लाने गया था व्यक्ति, बर्फ पर फिसलकर खाई में गिरा मोहित के माता-पिता ने बताया कि मोहित का स्कूल समय से ही HAS अधिकारी बनने का सपना था। मोहित ने अपने बचपन के सपने को मेहनत से पूरा कर दिखाया है और पूरे क्षेत्र व हिमाचल में हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख