राजनीति

#उपलब्धि

December 27, 2024

हिमाचल के छोटे से गांव का बेटा बना मेजर, चार साल पहले ही ज्वाइन की थी आर्मी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Major shubham chauhan captain indian army himachal pradesh
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बेटे शुभम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साहनी गांव के रहने वाले शुभम चौहान भारतीय सेना में कैप्टन से मेजर के पद पर पदोन्नत हुए हैं। शुभम की इस सफलता के बाद पूरे परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मेजर बने कैप्टन शुभम

वर्तमान में शुभम चौहान द्रास (लद्याख) में सेवाएं दे रहे हैं। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा और नाना को दिया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, कल यहां होंगे इंटरव्यू- जानें डिटेल

चार साल पहले ज्वाइन की आर्मी

शुभम चौहान ने स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर से पूरी की है। इसके बाद 21 नवंबर, 2020 को शुभम ने भारतीय सेना में कमीशन हासिल किया। फिर दो साल बाद उन्हें भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर पदोन्नित मिली। अब फिर दो साल बाद उन्हें कैप्टन से मेजर के पद पर पदोन्नति मिली है।

टीचिंग लाइन में माता-पिता

शुभम के पिता सुरेश कुमार चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर खतरियां में प्रधानाचार्य हैं। जबकि, मां प्रवीण कुमार राजकीय माध्यमिक पाठशाला रंगड़ में TGT के पद पर सेवाएं दे रही हैं। शुभम के दादा उद्यम सिंह सूबेदार सेवानिवृत्त हुए हैं। शुभम का छोटा भाई शशांक चौहान मेडिकल कॉलेज चंबा से MBBS की पढ़ाई कर रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पेंट करते चौथी मंजिल से गिरा पेंटर, नहीं बच सकी जान- पसरा मातम

दादा-नाना से मिली प्रेरणा

शुभम के माता-पिता और दादा-दादी ने बताया कि शुभम बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज था। वो हमेशा से ही भारतीय सेना में सेवाएं देना चाहता था। शुभम ने कड़ी मेहनत कर अपने सपने को साकार किया और भारतीय सेना में बड़ा पद हासिल कर अपना और अपने परिवार का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया। शुभम ने बताया कि उनके नाना भी सूबेदार रहे हैं। उन्होंने अपने दादा और नाना से प्रेरणा लेकर भारतीय सेना में जाने का मन बनाया। आज उनके आशीर्वाद से ही उन्होंने जीवन में इतनी सफलता हासिल की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख