#उपलब्धि

November 13, 2024

हिमाचल की बेटी का पहाड़ों से आसमान तक का सफर- भरने जा रही ऊंची उड़ान

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के तहसील मलयाणा के छोटे से गांव छच्छरू की बेटी आयुषी वर्मा ने एक नया मुकाम हासिल किया है। आयुषी इंडिगो एयरलाइन्स में काबिन क्रू के रूप में शामिल हुई है। आयुषी इंडिगो एयरलाइन्स की देश -विदेश में उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स का हिस्सा बनेंगी।

संघर्षों से भरी उड़ान

आयुषी के माता-पिता राजेश वर्मा और कल्पना वर्मा ने अपनी बेटी को बड़ी कठिनाइयों से पढ़ाया लिखाया। माता-पिता द्वारा किया गया संघर्ष अब सफलता में तबदील हो गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त ने खरीदी इनोवा, पार्टी करने चला गया कुणाल- धड़ से अलग हुई गर्दन आयुषी ने अपनी शुरुआती शिक्षा शिमला के प्रसिद्ध कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से प्राप्त की है। जहां उन्होंने अपनी अकादमिक यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

परिवार ने दिया पूरा साथ

आयुषी का कहना है कि स्कूल और कॉलेज के दिनों में उन्हें हमेशा अपने शिक्षकों और परिवार का अपार समर्थन मिला, जिसने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। जिस कारण आज वे इस मुकाम तक पहुंच पाई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल HC आज सुना सकता है CPS केस पर फैसला- यहां जानिए पूरी डिटेल

कठिन मगर सुखद सफर की शुरूआत

बता दें कि आयुषी इंडिगो एयरलाइन्स के साथ 3 महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब काबिन क्रू की भूमिका में कार्यरत हैं। उनका यह सफर आसान नहीं था, बल्कि यह उनके जीवन का एक चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव रहा। इस दौरान उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन अपनी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से उन सभी चुनौतियों को पार किया।

बचपन का सपना हुआ पूरा

आयुषी के अनुसार यह सफर उनके लिए बहुत कुछ सिखाने वाला रहा और अब वे अपने सपनों को साकार होते हुए देख रही हैं। आयुषी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं हमेशा से ही कुछ बड़ा करना चाहती थी और इंडिगो एयरलाइन्स का हिस्सा बनना मेरा सपना था। यह सफर मेरे लिए एक नई शुरुआत है और मैं हिमाचल प्रदेश की देवभूमि को गर्व महसूस करवा रही हूं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बाप का नाम रोशन करने गया चिराग बुझा, दो दिन पहले ही था जन्मदिन

जल्द भरेंगी उड़ान

जल्द ही आयुषी हैदराबाद से अपनी उड़ान भरने वाली हैं और उम्मीद करती हैं कि वे अपनी कड़ी मेहनत और सफलता के माध्यम से अन्य युवाओं को प्रेरित करें। आयुषी की इस उपलब्धि से उनके परिवार को गर्व हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख