हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सूबे की कई बेटियां देश-विदेश में बड़े पदों पर भी विराजमान हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला की बेटी ने भी अपना नाम होनहारों की लिस्ट में जोड़ लिया है।
भारतीय सेना में कैप्टन बनी नेहा
जिले के प्रताप नगर की बेटी डॉ. नेहा पुरी भारतीय सेना में कैप्टन बन गई हैं। नेहा पुरी ने इंडियन आर्मी के मेडिकल कोर में कमीशन पास कर कैप्टन का पद हासिल किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों पर अगले 48 घंटे भारी
कहां मिली पोस्टिंग?
नेहा पुरी बतौर कैप्टन मिलिट्री अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगी। नेहा की पहली नियुक्ति मिलिट्री अस्पताल मेरठ में हुई है। जल्द ही नेहा पुरी ड्यूटी ज्वाइन करेंगी।
कहां से की है पढ़ाई?
नेहा पुरी ने जमा दो तक की पढ़ाई DAV स्कूल हमीरपुर से की है। फिर MBBS की पढ़ाई IGMC शिमला से की है। इसके बाद MD की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज रोहतक से पूरी की। बतौर चिकित्सक नेहा की पहली नियुक्ति मेडिकल कॉलेज चंबा में हुई थी। वहीं, अब कमीशन पास करने के बाद नेहा भारतीय सेना में केप्टन बन गई हैं।
सेना में कर्नल हैं चाचा
नेहा पुरी के पिता राकेश पूरी तहसील वेल्फेयर ऑफिसर सेवानिवृत्त हुए हैं। नेहा की मां कृष्णा पुरी हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में बतौर लाइब्रेरियन कार्यरत हैं। नेहा की एक छोटी बहन भी हैं- जो कि अधिवक्ता हैं। नेहा के चाचा अरविंद पुरी भी भारतीय सेना मं कर्नल हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : डिप्टी डायरेक्टर फरार-1 गिरफ्तार, ED दफ्तर पर CBI का छापा जारी
हर कोई गर्व कर रहा महसूस
नेहा पुरी की इस सफलता के बाद पूरे परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। नेहा के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने चाचा कर्नल अरविंद पुरी को दिया है। नेहा के कंधे पर केप्टन के बैज व स्टार लगाते हुए उनके माता-पिता भावुक हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती, एक क्लिक में यहां जानें पूरी डिटेल
CM सुक्खू ने दी बधाई
हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी नेहा पुरी को इस सफलता के लिए बधाई दी है। CM सुक्खू ने सोशल मीडिया पर नेहा की तस्वीर सांझा करते हुए लिखा-
मेरे गृहजिला हमीरपुर की बेटी डॉ. नेहा पुरी ने भारतीय सेना में कैप्टन बनकर हिमाचल का नाम देशभर में रोशन किया है। उनकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी। डॉ. नेहा और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।