ऊना। हिमाचल प्रदेश के कई होनहारों ने कमीशन पास कर कैप्टन पद हासिल किया है। सूबे के होनहार बेटे-बेटियों का भारतीय सेना में बड़ा पद हासिल करना पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है। ऊना जिले के बेटे नीरज सिंह ने भी अपनी सफलता का लोहा मनवाया है।
ऊना का बेटा बना कैप्टन
जिले की फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले डॉ. नीरज सिंह कमल का भारतीय सेना में बतौर कैप्टन के पद पर चयन हुआ है। नीरज ने बीते कल ही अपने परिवार की उपस्थिति में धर्मशाला में केप्टन के पद की शपथ ग्रहण की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे में धुत्त युवकों ने पहले दुकान पर चढ़ाई गाड़ी, फिर दुकानदार को पीटा
पहले अटेंप्ट में पास की परीक्षा
आपको बता दें कि नीरज ने पहले ही प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास किया है। नीरज की इस सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
छोटे से गांव में है घर
नीरज सिंह का पैतृक गांव हरोली उपमंडल के डीटा हीरां ग्राम पंचायत छेत्रां में है। नीरज सिंह की 12वीं तक की पढ़ाई SSRM स्कूल ऊना से पूरी की है। इसके बाद MBBS की पढ़ाई IGMC शिमला से पूरी की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी सेना में बनी केप्टन, कंधे पर स्टार लगाते भावुक हुए माता-पिता
बैंकर हैं नीरज के पिता
नीरज के पिता कमल जीत सिंह बैंकर हैं। कमल जीत सिंह कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक शाखा बाथू में सीनियर पद पर कार्यरत हैं। नीरज की मां कैलाश रानी गृहिणी हैं। नीरज के बड़े भाई डॉ. अरुण सिंह सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सर्जन हैं और भाभी गीताजंलि कमल IGMC शिमला में MD हैं।
माता-पिता को दिया श्रेय
नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता कभी उन्हें किसी चीज की कमी नहीं आने दी और ना ही कभी उनकी पढ़ाई में रुकावट आने दी। इसी के बल पर आज उन्होंने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की खूबसूरत सरकारी बस, ड्राइवर खुद के खर्चे से करता है साज-सजावट
आपको बता दें कि नीरज के अलावा हमीरपुर की नेहा पुरी कैप्टन और कैप्टन शुभम चौहान सेना में मेजर बने हैं। प्रदेश की युवाओं का सेना में बड़े पद हासिल करने से हर तरफ खुशी का माहौल है।