शिमला। हिमाचल प्रदेश में HRTC को जीवन रेखा के नाम से जाना जाता है। जिन क्षेत्रों में संसाधनों की कमी होती है और जहां कोई नहीं पहुंच पाता- वहां चार पहियों वाली HRTC पहुंचती है। अपने सुगम सफर से प्रदेश और देश के लोगों के दिल में जगह बनाने वाली HRTC को सबसे भरोसेमंद सवारी माना जाता है। इसी के चलते HRTC को एक बड़ा अवार्ड से नवाजा गया है।
लोगों की सबसे पसंदीदा सवारी बनी HRTC
आपको बता दें कि बेंगलुरु में आयोजित प्रवास 4.0 कार्यक्रम में HRTC को मीडियम साइज STU श्रेणी में रेडबस पीपल्स चॉइस अवार्ड-2024 से नवाजा गया है। HRTC की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
यह भी पढे़ं: घर से बिना बताए चली गई 17 वर्षीय लड़की, खोज में दर-दर भटक रही मां
HRTC को मिला बड़ा सम्मान
जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन भारत बस एंड कार ऑपरेटर ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। इस अवॉर्ड के लिए पहले ऑनलाइन वोटिंग करवाई गई थी। जिसमें लोगों ने HRTC को सबसे ज्यादा पसंद किया है।
HRTC के प्रंबधक निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि HRTC को उन लोगों ने वोट दिया है- जिन लोगों ने HRTC में सफर किया है या फिर यूं कह लें कि जिनकी सेवा HRTC ने की है। हमें गर्व है कि HRTC लोगों की सबसे पसंदीदा सवारी बन पाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मिला पंजाब से उठाया बच्चा, पूर्व फौजी है आरोपी, पहले भी कर चुका है कांड
3700 रूटों पर सेवाएं दे रही HRTC
उन्होंने बताया HRTC अपना 50वां वर्ष मना रहा है। HRTC बसें कुल 3700 रूटों पर सेवाएं देती हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और कठिन रास्तों समेत बाहरी राज्यो के छोटे-बड़े रूट भी शामिल हैं। मौजूदा समय में HRTC के बेड़े में 31402 हैं- जो कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य की लिए काफी बड़ी संख्या है।
अपनेपन का अनुभव देती है HRTC
उल्लेखनीय है कि हिमाचल की जीवन रेखा कहलाई जाने वाली HRTC लोगों की सबसे पसंदीदा सवारी बन गई है। बाहरी राज्य के लोगों के भी HRTC बस में अपनेपन का अनुभव होता है। HRTC हिमाचल के हजारों रूटों पर कोने-कोने में सेवाएं देती हैं। इसके अलावा HRTC की बसें हरियाणा, जम्मू, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंज आदि तक अपनी सेवाएं देती हैं।