नाहन। हिमाचल की बेटियां आज बड़े बड़े मुकाम हासिल कर रही हैं। ऐसी ही एक हिमाचल के सिरमौर जिला की बेटी ने भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र गत्ताधार क्षेत्र की कृतिका शर्मा ने माउंट अबी गामीन पहाड़ी की चोटी को फतह कर ना सिर्फ आने क्षेत्र का बल्कि पूरे जिला का नाम रोशन कर दिया है। हिमाचल के हाटी समुदाय की बेटी कृतिका ने अपने बुलंद हौसले, जोश, जज्बे से इस चोटी को फतह किया है।
कृतिका ने फतह की माउंट अबी गामीन की चोटी
माउंट अबी गामीन की कठिन चढ़ाई को चढ़कर कृतिका ने साबित कर दिया है कि कुछ मुश्किलों को हराने के लिए हौंसलें ही काफी होते हैं। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत आते गात्ताधार की रहने वाली कृतिका की इस उपलब्धि पर उन्हें स्थानीय विधायक विनय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : कार में छुपाकर ले जा रहे थे चरस की बड़ी खेप, दो यार हुए अरेस्ट
माउंट एवरेस्ट फतेह करने में भी हुआ कृतिका का चयन
हाटी समुदाय से संबंध रखने वाली कृतिका का दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह करने के लिए हाल ही में अंतिम चयन हुआ है। इस संबंध में चलाए गए अभियान के लिए देश के जिन चुनिंदा 60 कैडेट्स का चुनाव किया गया है, उनमें कृतिका का नाम भी शामिल है। कृतिका की इस उपलब्धि से सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र गत्ताधार में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक और धोखाधड़ी- इस बार सैनिक की पत्नी को बनाया शिकार
कबड्डी खिलाड़ी है कृतिका शर्मा
कृतिका शर्मा के परिवार ने बताया कि बेटी ने उन्हें गौरविंत कर दिया है। उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। आज उनकी बेटी ने ना सिर्फ उनके गांव का बल्कि पूरे जिला का नाम रोशन कर दिया है। बता दें कि कृतिका शर्मा एनसीसी कैडेट के साथ साथ ही एक बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ी है।
यह भी पढ़ें : सरकार जल्द करवाएगी प्री-नर्सरी टीचर्स की भर्ती, जानिए कहां पहुंची फाइल
राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कृतिका कई मेडल भी हासिल कर चुकी हैं। कृतिका छोटे से गांव से निकलकर अब विश्व स्तर पर अपनी काबिलियत का डंका बजाने को आतुर है।
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है कृतिका
कृतिका ने गांव के ही स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडवाच से अपनी बारहवीं तक की पढाई की है। इस समय कृतिका पांवटा साहिब के श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उनके स्कूल कॉलेज में भी कृतिका की इस उपलब्धि के बाद ख़ुशी का माहौल है। कृतिका का चयन दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए भी हुआ है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के एक मंत्री आए विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में- जानें क्या बोले
29 सितंबर से शुरू करेगी एवरेस्ट पर चढाई
इसमें कोई दो राय नहीं है कि पहाड़ की बेटियां अपनी फिटनेस के लिए पहचान रखती है। कई बेटियां तो शिक्षा हासिल करने के लिए ही रोजाना पैदल चलकर पहाड़ों को नापती है। जानकारी के मुताबिक कृतिका 29 सितंबर को एवरेस्ट पर चढाई के अभियान की शुरुआत करेंगी। कृतिका शर्मा हिमाचल प्रदेश से माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए चयनित होने वाली इकलौती एनसीसी गर्ल्स कैडेट हैं। इस उपलब्धि ने उन्हें अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाया है।