राजनीति

#उपलब्धि

April 11, 2024

हिमाचल की बेटी शगुन दिल्ली में बनी जज, न्यायिक परीक्षा में पाया था तीसरा रैंक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal shimla shagun sharma became judge delhi third rank judicial examination
शिमला। हिमाचल की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी हैं। आज के दौर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां के बड़े बड़े पदों पर हिमाचल की बेटियां ना पहुंची हों। विकट परिस्थितियों में भी पहाड़ की यह बेटियां अपनी कड़ी मेहनत से हर वह मुकाम हासिल कर रही हैं, जिसका सपना उन्होंने बचपन में देखा होता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हिमाचल की राजधानी शिमला की बेटी ने। शिमला की शगुन दिल्ली में जज बन गई है।

शिमला की शगुन दिल्ली में बनी जज

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला की शगुन शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 में तीसरा रैंक हासिल कर ना सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र सहित हिमाचल का भी नाम रोशन कर दिया है। शगुन शर्मा ने इस परीक्षा में ना सिर्फ तीसरा रैंक हासिल किया है, बल्कि साक्षात्कार में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है।

न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया था तीसरा रैंक

शगुन शर्मा ने बीते रोज यानी बुधवार 10 अप्रैल 2024 को दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। बेटी के जज बनने से उसके माता पिता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। परिजनों और क्षेत्र के बुद्धिीजीवियों ने प्रदेश की इस बेटी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

साक्षात्कार में शगुन ने पाया था सर्वोच्च अंक

शगुन शर्मा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, हिमाचल प्रदेश की पूर्व छात्रा है। शगुन शर्मा अधिवक्ता के रूप में भी काफी समय तक काम कर चुकी है। यह भी पढ़ें : लंदन में छाई हिमाचल की बेटी, “मिस इंग्लैंड 2024” के ग्रैंड फिनाले में पहुंची शगुन शर्मा दिल्ली की अदालतों में अधिवक्ता के रूप में काम कर रही थीं। अपनी इस उपलब्धि पर शगुन शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा की तैयारी में उसे परिवार का पूरा सहयोग मिला।

पति और परिवार के साथ से बनी जज

शगुन शर्मा ने बताया कि उसके पति अनुपम शर्मा और माता धारा सरस्वती ने उसका हर तरह से ख्याल रखा, जिसके चलते ही वह परीक्षा पर फोक्स कर पाई और तीसरा रैंक हासिल किया। शगुन शर्मा ने युवाओं से अपील की है कि वह किसी भी मंजिल को पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। मेहनत से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख