राजनीति

#उपलब्धि

December 30, 2024

हिमाचल की अक्षरा का नेशनल वॉलीबाल टीम में चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news u 19 national vollyball team selection akshra chauhan shimla
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित उत्कृष्ट विद्यालय चौपाल की मेधावी छात्रा अक्षरा चौहान का चयन राष्ट्रीय स्तर U-19 वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ है। अक्षरा चौहान गांव कोटी, डाकघर पौडिया, तहसील नेरवा की निवासी हैं और बचपन से ही खेल की ओर उनका रुझान रहा है।

आंध्रप्रदेश में आयोजित होगी राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता

अक्षरा चौहान के पिता राकेश चौहान और पुष्पा चौहान अपनी बेटी के खेल कौशल और समर्पण से काफी प्रसन्न है। अक्षरा का चयन 27 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सोलन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर U-19 वॉलीबॉल कैंप में भाग लेने के लिए हुआ है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेन शेल्टर में पड़ी मिली देह, परिवार का नहीं चल पाया पता इस कैंप के बाद, 6 जनवरी 2025 से 10 जनवरी 2025 तक, अक्षरा विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

डीएवी टीम इंडिया की ओर से भी खेल चुकी है अक्षरा

बता दें कि अक्षरा का यह चयन उनके खेल में निरंतर सुधार और कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस छात्रा ने वर्ष 2022-2023 में राष्ट्रीय स्तर U-19 वॉलीबॉल टूर्नामेंट में डीएवी टीम इंडिया की ओर से भी भाग लिया था। यह टूर्नामेंट मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित किया गया था। अक्षरा की खेल के प्रति प्रतिबद्धता और उत्साह ने उन्हें इस स्तर तक पहुंचने में मदद की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी का हाथ पकड़ फूट-फूट कर रोया पति, एक साल पहले ही हुई थी शादी

शिक्षकों ने की खुशी जाहिर

इसके अलावा, इस वर्ष 2024 में उनका चयन NSS Mega कैंप के लिए भी हुआ है, जो उनके खेल के प्रति समर्पण का और एक प्रमाण है। अक्षरा की इस उपलब्धि पर पूरे चौपाल क्षेत्र, उनके विद्यालय के शिक्षक और उनके माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी बस, अमृतसर से चिंतपूर्णी माथा टेकने आए थे श्रद्धालु विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनकी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अक्षरा ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है। उनके माता-पिता भी अपनी बेटी की उपलब्धियों पर बेहद खुश हैं और उन्हें हर कदम पर सहयोग देने का वादा करते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख