#उपलब्धि

December 21, 2024

हिमाचली महिलाओं की उड़ीसा में जीत- पहला स्थान हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

शेयर करें:

शिमला। उड़ीसा के संबलपुर में आयोजित इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव में हिमाचल प्रदेश की टीम ने पहला पुरस्कार जीता है। इस कॉन्क्लेव का आयोजन प्रोजेक्ट पॉइंट उड़ीसा, विश्व युवा केंद्र दिल्ली और उड़ीसा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 14 से 18 दिसंबर तक हुआ था।

किन्नौर जिला की महिलाओं ने किया नेतृत्व

बता दें कि इस कॉन्क्लेव में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किन्नौर जिला की पुरवनी की महिला टीम ने किया, जिसमें 10 सदस्य शामिल थे। टीम का नेतृत्व गुमान सिंह नेगी ने किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिपुओं में पिछले 2 महीने से नहीं मिल रहा सरसों तेल, उपभोक्ता परेशान कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले युवाओं को संबलपुर और उसके आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा कराया गया। इसमें IIM संबलपुर, समलेश्वरी माता मंदिर, हुमा मंदिर, हीराकुड डैम, देवरीगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी पार्क और अन्य दर्शनीय स्थल शामिल थे।

क्राफ्ट विलेज का भी दौरा

इसके अलावा, प्रतिभागियों ने चारपाली के क्राफ्ट विलेज का भी दौरा किया, जहां संबलपुरी साड़ी बनाने की प्रक्रिया का उन्होंने नजदीक से अनुभव किया। यहां के बुनकरों द्वारा हर घर में साड़ी बनाने की पारंपरिक कला को देखा गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल: 2 दिन से घर नहीं लौटा था शख्स, खाई में गिरी थी कार- नहीं बच पाया

हिमाचल टीम की प्रस्तुति

यूथ कॉन्क्लेव के अंतिम दिन हिमाचल टीम के लीडर गुमान सिंह नेगी ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कैसे बढ़ रहा है, साथ ही उड़ीसा में पर्यटन को और बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतिम दिन देशभर से आए युवाओं ने किन्नौर के लोक नृत्य पर जमकर आनंद लिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में विदेशी करेंसी लेकर आया था पंजाबी युवक- कीमत 51 लाख, पुलिस ने धरा

17 राज्यों ने लिया भाग

बता दें कि प्रदेश की टीम राष्ट्रीय युवा योजना हिमाचल प्रदेश के कोऑर्डिनेटर यशपाल कपूर के नेतृत्व में कॉन्क्लेव में शामिल हुई। किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति का उड़ीसा में डंका बजा। टीम में माला नेगी, सुजाता नेगी, नैना नेगी, राजवंती नेगी, शर्मिला नेगी, अल्पना नेगी, मंगेश नेगी और अशील नेगी शामिल थे। इस यूथ कॉन्क्लेव में 17 राज्यों के 207 युवाओं ने भाग लिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख