राजनीति

#उपलब्धि

October 20, 2024

हिमाचल : गरीबी ने खींचे पांव, सीमा ने नहीं मानी हार- चीन में देश के लिए दौड़ी, जीती गोल्ड

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news hindi seema chamba race 10 thousand won gold in china hongkong
चंबा। हर सीमा को पार करते हुए हिमाचल प्रदेश की बेटी सीमा ने वो कर दिखाया, जिसके बारे में विचार करना भी संभव नहीं। पहले राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड और आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की बेटी सीमा ने अपना लोहा मनवाया है। बता दें कि सीमा ने चीन के हांगकॉंग में हुई एशिया स्तर की प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर दौड़ में गोल्ड जीत लिया है।

लगातार गोल्ड जीत रही बेटी

बताते चलें कि सीमा ने 10 हजार मीटर रेस में भाग लेकर देश के लिए गोल्ड जीता है।पूरे देश में आज प्रदेश की सीमा की चर्चा हो रही है। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही सीमा ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता था। जिसके बाद चीन में प्रदेश की बेटी ने बड़ा नाम कमाया है।

चंबा की रहने वाली है सीमा

बता दें कि सीमा जिला चंबा के झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव से सबंध रखती है। इससे पहले भी सीमा ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का मान बढ़ाया था। बता दें कि सीमा चंबा के बेहद ही गरीब परिवार से आती बेटी है। जिसने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा गिरा टिप्पर, एक शख्स स्वर्ग सिधारा; दो पहुंचे अस्पताल

पहले भी जीत चुकी है गोल्ड

उड़नपरी सीमा ने इससे पहले 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलैटिक्स चैंपियनशिप-2023 में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। एक बार फिर 10 हजार की दौड़ में सीमा ने पदक जीत लिया है। बता दें कि पिछली प्रतियोगिता में सीमा ने दमदार प्रदर्शन किया था। उनका सपना है कि वे देश का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में करें। यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा गिरा टिप्पर, एक शख्स स्वर्ग सिधारा; दो पहुंचे अस्पताल बता दें कि चुराह से संबंध रखने वाली एथलीट सीमा ने इससे पहले ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 62वीं नेशनल लेवल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए दस हजार मीटर दौड़ में गोल्ड और पांच हजार मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता था।

सीमा से प्रदेश को उम्मीदें

सीमा की मेहनत और लगन युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिनाईयों के बावजूद लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा गिरा टिप्पर, एक शख्स स्वर्ग सिधारा; दो पहुंचे अस्पताल यह उपलब्धि न केवल सीमा के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनके इस प्रदर्शन से यह उम्मीद बंधी है कि वे भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख