#उपलब्धि

April 25, 2024

हिमाचल के सैनिक का बेटा बनेगा लेफ्टिनेंट: बिना कोचिंग के पास की CDS परीक्षा

शेयर करें:

सोलन: हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां कुछ युवाओं में नशा व आपराधिक प्रवृतियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में प्रदेश के होनहार युवा अपनी मेहनत और लगन से सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सोलन से एक और होनहार युवा का नाम जुड़ गया है, जिसने सीडीएस परीक्षा में देशभर में 14वां स्थान हासिल किया है। अब हिमाचल का यह बेटा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं देगा।

पिता सेना से रिटायर्ड, बेटा बनेगा लेफ्टिनेंट

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के जिला सोलन के तहत आते उपमंडल अर्की के रहने वाले इस युवक ने अपने पहले ही प्रयास में सीडीएस परीक्षा पास कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। बात दें कि, नमन ने इस परीक्षा को पास करने के लिए किसी तरह की कोई कोचिंग तक नहीं ली है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: साइंस स्टूडेंट ने कॉमर्स के छात्र को खिलाया कॉपर सल्फेट, बोला- टॉफ़ी है देशभर में 14वां स्थान हासिल करने वाले इस युवक का नाम नमन कुमार है। नमन अर्की की ग्राम पंचायत भराड़ीघाट के कालर-जेरी गांव का रहने वाला है। नमन के पिता जिनका नाम नरेंद्र कुमार है, वह भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, नमन की माता का नाम ममता वर्मा है, जो कि एक कुशल गृहिणी हैं।

नमन का युवाओं को संदेश

नमन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों सहित अपनी बड़ी बहनों शालिनी व वर्षा को दिया है। जिनके सहयोग व मार्गदर्शन से यह सब संभव हो पाया। उधर, नमन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि, आज के अत्याधुनिक दौर में युवाओं को नशे से दूर रहते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए भरसक मेहनत करनी चाहिए। नमन ने कहा कि, सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि शॉर्टकट में कोई सफलता हासिल कर भी लेता है तो वह अस्थायी सफलता होती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख