#उपलब्धि

June 13, 2025

हिमाचल की 8 बेटियां TEAM INDIA में सिलेक्ट- चीन में होगी प्रतियोगिता, प्रदेश का बढ़ाया मान

गुजरात के गांधीनगर में 13 जुलाई तक चलेगा कैंप

शेयर करें:

handball news

शिमला। हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में प्रदेश का नाम रोशन किया है। चीन में होने जा रही 11वीं एशियन अंडर-18 यूथ वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए भारत की संभावित टीम के 28 सदस्यीय कैंप में हिमाचल की आठ खिलाड़ी शामिल की गई हैं। गुजरात के गांधीनगर में चल रहे इस राष्ट्रीय कैंप में देशभर से चुनी गई 70 महिला खिलाड़ियों में से इन 28 का चयन हुआ है।

हिमाचल की 8 बेटियां जाएगी चीन

इन आठों बेटियों की खास बात यह है कि ये सभी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की उपज हैं, जिसे लंबे समय से देश को कई उम्दा खिलाड़ी देने के लिए जाना जाता है।
इन खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • नेहा चौहान (गोलकीपर)
  • काजल (गोलकीपर)
  • शिवानी देवी (लेफ्ट बैक)
  • रिद्धिमा (लेफ्ट विंग)
  • मुस्कान (राइट बैक)
  • गरिमा (सेंटर बैक)
  • कनिष्का (पीवोट)
  • शिक्षा (राइट विंग)

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में फिर डूबे तीन लोग- एक युवती और दो युवकों के निकले प्राण- सदमे में परिजन

14 जुलाई को चीन के लिए होगी टीम रवाना

कोच स्नेहलता ने बताया कि यह कैंप 13 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद 18 खिलाड़ियों की फाइनल टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 14 जुलाई को चीन रवाना होगी, जहां भारतीय दल एशियन यूथ वुमन हैंडबाल चैंपियनशिप में भाग लेगा।

भारत टीम के लिए खेलेगी बेटियां

टीम के साथ मुख्य कोच सचिन, कोच विनॉय, नवीन पुनिया, और मनीषा राठौर भी मौजूद रहेंगे। कोच स्नेहलता ने उम्मीद जताई कि हिमाचल की बेटियां न केवल फाइनल टीम में जगह बनाएंगी, बल्कि भारत का परचम लहराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : हिमाचल में गहरी खाई में समाई पिकअप, 30 लोग थे सवार- चीखों से दहला पूरा इलाका

पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात

प्रदेश के खेल प्रेमियों के लिए यह क्षण बेहद गौरवपूर्ण है। प्रदेश से एक साथ आठ बेटियों का राष्ट्रीय कैंप में चयन होना न सिर्फ खेल नीतियों की सफलता को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकल रही खेल प्रतिभाओं की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख