#उपलब्धि

August 24, 2026

दिल्ली में हिमाचल के IPS दंपती का दबदबा : पति कमिशनर, पत्नी भी निभा रही बड़ी जिम्मेदारी

पहले गोवा में तैनात था IPS दंपती

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के IPS अफसर दंपती को दिल्ली में एक के बाद एक बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं। दोनों अधिकारियों की नई तैनाती को लेकर हिमाचल में भी चर्चा है। खास बात यह है कि पति-पत्नी दोनों ने अपने लंबे पुलिस करियर में कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं।

पत्नी वर्षा शर्मा को भी मिली अहम जिम्मेदारी

अजय कृष्ण शर्मा की पत्नी और 2010 बैच की एजीएमयूटी कैडर की आईपीएस अधिकारी वर्षा शर्मा को भी दिल्ली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें-

आर्थिक अपराध शाखा में संभाल रही थीं जिम्मेदारी

वर्षा शर्मा इससे पहले दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थीं। अब उनका तबादला उपराज्यपाल के सचिवालय में कर दिया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत वह एलजी कार्यालय में काम करेंगी।

पहले गोवा में तैनात था IPS दंपती

IPS अधिकारी अजय कृष्ण शर्मा और वर्षा शर्मा इससे पहले गोवा में तैनात रहे हैं। दोनों अधिकारियों के अनुभव और सेवाओं को देखते हुए अब उन्हें दिल्ली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। अजय कृष्ण शर्मा IEG रैंक के अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें- ITI परिसर में मिली चौकीदार की देह, छात्रों में हड़कंप- पुलिस ने एरिया किया सीज

वर्षा शर्मा का रहा लंबा पुलिस करियर

वर्षा शर्मा ने दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गोवा में पुलिस विभाग की अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने फील्ड पुलिसिंग से लेकर कई विशेष और वरिष्ठ पदों पर काम किया है। अब उन्हें दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय में नई जिम्मेदारी मिली है।

अजय कृष्ण शर्मा ने कई अहम पदों पर किया काम

अजय कृष्ण शर्मा का भी लंबा प्रशासनिक और पुलिस करियर रहा है। उन्होंने करीब पांच साल तक फॉरेस्ट रेंजर के तौर पर काम किया। इसके बाद 1995 में HAS परीक्षा पास की। उन्होंने PSD प्रोबेशन मंडी और DSP बिलासपुर के पद पर भी सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, जल्द करें आवेदन

केंद्र और हिमाचल में भी संभाली जिम्मेदारियां

अजय कृष्ण शर्मा 1999 से 2009 तक केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे। इसके बाद 2009 से 2011 तक हिमाचल में सेवाएं दीं और फिर 2011 से 2018 तक केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे। वर्ष 2018 में उन्हें छठी IRB बटालियन धौलाकुआं का कमांडेंट बनाया गया। इसके बाद वह सिरमौर के पुलिस अधीक्षक भी रहे।

अब दिल्ली में दोनों की नई जिम्मेदारी

लंबे अनुभव और अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के बाद अब IPS दंपती को दिल्ली में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। अजय कृष्ण शर्मा ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर और वर्षा शर्मा उपराज्यपाल की OSD के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख