कांगड़ा। गर जज्बा हो कुछ कर दिखाने का तो न उम्र मायने रखती है और न ही परिस्थितियां। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड जनरल बलजीत सिंह जसवाल ने।
जिन्होंने 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्कीट सुपर मास्टर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
दिल्ली में हुई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता
जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा के रहने वाले शूटर लेफ्टिनेंट जनरल बलजीत सिंह जसवाल 74 साल के हैं। जिन्होंने नई दिल्ली के प्रतिष्ठित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई प्रतियोगिता जिसमें देशभर के बेहतरीन शूटरों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें : घर से घूमने आया था युवक, दोस्तों ने परिजनों को सुनाई बुरी खबर
प्रतियोगिता के दौरान जनरल बलजीत सिंह जसवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और जजों को प्रभावित किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, कौशल और समर्पण से यह पदक हासिल किया।
देशभर के श्रेष्ठ शूटरों ने लिया भाग
जनरल बलजीत सिंह जसवाल ने अपनी इस जीत को प्रदेश के युवाओं को समर्पित करते हुए कहा कि अगर मेहनत और लगन के साथ प्रयास किया जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पर इंतजार कर रहे थे बच्चे, रास्ते में थम गई पिता की सांसें
उनके इस प्रेरणादायक प्रदर्शन को राज्य और देशभर में सराहा जा रहा है। डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के श्रेष्ठ शूटरों ने भाग लिया था। हर वर्ग में प्रतिस्पर्धा बेहद चुनौतीपूर्ण रही लेकिन जनरल बलजीत सिंह जसवाल ने अपने अनुभव और धैर्य से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत
वहीं, लोग उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। राज्य के विभिन्न खेल संगठनों और स्थानीय समुदायों ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना की है। यह पदक हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब बिजली होगी महंगी, जानें सुक्खू सरकार ने क्यों लिया यह फैसला
जनरल बलजीत सिंह जसवाल की इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। बता दें कि, बीते साल नवंबर माह में शूटर लेफ्टिनेंट जनरल बलजीत सिंह जसवाल ने 18 प्वाइंट के अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम कर स्कीट में एक नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया था।