#उपलब्धि

December 5, 2024

हिमाचल : इलाज के लिए तड़पी बेटी, पिता ने खुद तैयार किया पोर्टेबल इनक्यूबेटर

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी इलाकों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है। इसी समस्या को समझते हुए आईआईटी मंडी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र सिंह ने एक पोर्टेबल नियोनेटल इनक्यूबेटर तैयार किया है, जो समय से पहले जन्मे और बीमार नवजात शिशुओं को घर पर ही इलाज मुहैया कराने में मदद करेगा।

डेढ़ साल पहले नवजात बेटी को हुआ था इन्फेक्शन

जानकारी के अनुसार डॉ. गजेंद्र मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी नवजात बेटी को इन्फेक्शन हो गया था। यह भी पढ़ें : हिमाचल : वीडियो शेयर कर घर से कहीं चला गया बेटा, परिवार को ऐसी हालत में मिला इलाज के लिए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया मगर नियोनेटल इनक्यूबेटर सुविधा वाली एंबुलेंस की उपलब्धता में देरी के कारण उनकी बेटी की हालत और खराब हो गई। इस घटना ने उन्हें प्रेरित किया कि वे ऐसा उपकरण बनाएं जो पहाड़ी इलाकों में भी आसानी से उपलब्ध हो सके।

ऑनलाइन इलाज भी संभव

इस इनक्यूबेटर को विकसित करने में उनके साथ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सत्वशील पोवार और छात्रों की टीम (केशव वर्मा, वत्सल, धीरज, और बादल) ने सहयोग किया। यह पोर्टेबल इनक्यूबेटर डिजिटल हेल्थ फीचर्स से लैस है। जिससे डॉक्टर दूर बैठकर नवजात की निगरानी कर सकते हैं और ऑनलाइन इलाज भी दे सकते हैं। यह भी पढ़ें : बस ने कुचली कार, महिला की थमी सांसें- दूसरे की हालत नाजुक

ये सुविधाएं उपलब्ध

बाजार में मिलने वाले नियोनेटल इनक्यूबेटर्स की कीमत 35 लाख रुपये तक होती है। मगर डॉ. गजेंद्र का बनाया उपकरण 3 से 8 लाख रुपये के बीच उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : सहकारिता एक्ट में होगा बदलाव, ऑडिट प्रक्रिया में सख्ती का प्रावधान यह वजन में हल्का है और इसे ड्रोन या कार में आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, दो घंटे का बैटरी बैकअप, फोटोथेरेपी और वॉर्मर जैसी सुविधाएं भी हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद

यह मॉडल अब स्टार्टअप बन चुका है और जल्द ही इसका निर्माण एक निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसे बाजार में उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है जिससे हिमाचल प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख