#उपलब्धि

April 27, 2024

हिमाचल का बेटा बना डिप्टी कमांडेंट: माता-पिता ने सजाए कंधे पर स्टार

शेयर करें:

चंबा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों द्वारा भारत देश की रक्षा के लिए दी गई प्राणों की आहुति और सेवाओं के चलते इस प्रदेश को देवभूमि के साथ वीरभूमि का दर्जा भी मिला हुआ है। देश सेवा में खुद को समर्पित करने वाले इन वीर जवानों की लिस्ट में अब एक और युवा का नाम जुड़ गया है।

पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर

प्रदेश के चंबा जिला स्थित बनीखेत कस्बे के बैकुंठ नगर में रहने वाले युवा मृदुल जायसवाल को आईटीबीपी में डिप्टी कमाडेंट मेडिकल अफसर के पद पर तैनाती हासिल हुई है। मृदुल की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उनके माता-पिता और परिवारजन खुश हैं, बल्कि यह पूरे चंबा और हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें: पालमपुर में फिर चली दराट: स्टांप वेंडर का पूरा परिवार अस्पताल ले जाया गया

बिहार में मिली पहली पोस्टिंग

मसूरी स्थित आईटीबीपी के ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित समारोह में शमिल हुए मृदुल के माता-पिता ने अपने बेटे कंधे पर स्टार सजाए। आपको बता दें कि मृदुल जायसवाल को पहली पोस्टिंग बिहार में बतौर डिप्टी कमाडेंट मेडिकल अफसर के तौर पर मिली है, जहां वे जल्द ही अपनी सेवाएं देने के लिए मौजूद रहेंगे।

इन जगहों से की है मृदुल ने पढ़ाई

  • शिक्षा डीपीएस डलहौजी से मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की
  • सीपीएमटी का एग्जाम क्लियर किया
  • मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई की

पिता डिप्टी रेंजर, तो माता हैं अध्यापिका

इसके बाद अब मृदुल का चयन आईटीबीपी में बतौर डिप्टी कमांडेंट मेडिकल अफसर हुआ है। मृदुल की माता का नाम सपना है, जो पेशे से अध्यापिका हैं। जबकि, मृदुल के पिता का नाम अनिल जायसवाल है, जो कि वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख