#उपलब्धि

August 28, 2026

हिमाचल: गांव की बेटी मुस्कान ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम, AIIMS परीक्षा में हासिल की 87वीं रैंक

AIIMSकी परीक्षा में मिली 87वीं रैंक

शेयर करें:

himachal news

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की लद्दा पंचायत के खनसरा गांव की बेटी मुस्कान ठाकुर ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुस्कान ने देशभर में आयोजित एम्स की एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा पास कर अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

AIIMS की परीक्षा में मिली 87वीं रैंक

मुस्कान ठाकुर ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में 87वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि इस परीक्षा में देशभर से करीब 11 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। मुस्कान की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत और पढ़ाई के प्रति लगन का नतीजा माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्मार्ट मीटर से इनकार किया तो कट गई बिजली! विद्युत बोर्ड की कार्रवाई पर भड़के लोग

200 चयनित छात्रों में बनाई जगह

मुस्कान ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनित किए गए कुल 200 विद्यार्थियों में जगह बनाई। उन्हें एम्स ऋषिकेश में एमएससी नर्सिंग (न्यूरोसाइंस) में प्रवेश मिला है। इस उपलब्धि के बाद मुस्कान के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।

खनसरा स्कूल से शुरू की पढ़ाई

मुस्कान के पिता सुनील कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा से की। बचपन से ही मुस्कान पढ़ाई में मेहनती और आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करती रही।

 

यह भी पढ़ें : नेपाल जलप्रलय में हिमाचल का युवा इंजीनियर लापता, हाइड्रो प्रोजेक्ट में था तैनात, परिवार का नहीं हो रहा संपर्क

चंडीगढ़ के बाद आईजीएमसी शिमला से की BSC नर्सिंग

प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुस्कान ने चंडीगढ़ से आगे की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने IGMC शिमला से BSC नर्सिंग की पढ़ाई की, जिसे उन्होंने वर्ष 2021 से 2025 के बीच पूरा किया। इसके बाद उन्होंने एम्स की MSC नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की।

मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम

मुस्कान की सफलता के पीछे उनकी लगातार मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण रहा। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर यह साबित किया कि अगर मेहनत और हौसला हो तो गांव से निकलकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रक्षाबंधन के दिन उजड़ा परिवार, घर लौट रहे सरकारी शिक्षक की नदी में जा गिरी कार

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

मुस्कान की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्वजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने मुस्कान को उनकी सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए बनी मिसाल

मुस्कान ठाकुर की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि सही मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ गांव की बेटियां भी बड़े सपने पूरे कर सकती हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख