#उपलब्धि

October 9, 2024

हिमाचल के इन पुलिस जवानों को मिलेगा बड़ा सम्मान, यहां देखें पूरी लिस्ट

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, जांच और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस जवानों को बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से 10 पुलिस जवानों को साइबर बैज से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें 1 हेडकांस्टेबल और 9 कांस्टेबल शामिल हैं।

पुलिस जवानों को मिलेगा साइबर बैज 

आपको बता दें कि हिमाचल ऐसा पहला राज्य है, जहां इस तरह की पहल की गई है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से यह सम्मान साल 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल को दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज पेंशनर्स के मोबाइल में आ सकता है सुख का संदेश

1 हेडकांस्टेबल और 9 कांस्टेबल होंगे सम्मानित

साइबर बैज के लिए चुने गए जवानों में इन पुलिस जवानों का नाम शामिल हैं-
  • हेडकांस्टेबल आजाद सिंह जिला कांगड़ा
  • कांस्टेबल हेमंत कुमार पुलिस जिला बद्दी
  • कांस्टेबल विशाल पटियाल CID साइबर क्राइम धर्मशाला
  • कांस्टेबल आरती देवी CID साइबर क्राइम मंडी
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 8-IAS, 1-IFS का तबादला, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग
  • कांस्टेबल अमरेंद्र सिंह जिला सिरमौर
  • कांस्टेबल चंद्र प्रकाश जिला किन्नौर
  • कांस्टेबल शुभम चौहान जिला लाहौल-स्पीति
  • कांस्टेबल प्रदीप सिंह जिला चंबा
  • कांस्टेबल जगदीश कुमार जिला सोलन
  • कांस्टेबल रितिश कुमार प्रथम हिमाचल प्रदेश पुलिस सशस्त्र वाहिनी जुन्गा
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फैक्ट्री के मजदूरों को नशा सप्लाई करता था विनोद, खेप के साथ हुआ अरेस्ट जानकारी के अनुसार, साइबर बैज के लिए गठित समिति की सिफारिशों पर पुलिस मुख्यालय की तरफ से ये निर्णय लिया गया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग हर वर्ष बेहतर कार्य करने वाले जवानों को साइबर बैज से सम्मानित करता है। यह बैज जवानों को साइबर अपराध के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही पुलिस जवानों को एक विशिष्ट पहचान भी मिलती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख