मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक किसान की बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत से ना सिर्फ आने माता पिता के सपनों को साकार कर दिया है, बल्कि अपने गांव का नाम भी रोशन कर दिया है। किसान परिवार की बेटी ने भारतीय सेना में बड़ा पद हासिल किया है। किसान की बेटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है।
निर्धन परिवार की बेटी ने हासिल किया बड़ा मुकाम
बड़ी बात यह है कि निर्धन परिवार से संबंध रखने वाली इस बेटी ने सीमित साधनों से यह मुकाम हासिल किया है। इस बेटी का नाम करिश्मा ठाकुर है। जो मंडी जिला के छोटे से गांव रिवालसर स्थित कोठी गैहरी गांव की रहने वाली है। करिश्मा ने सीमित साधनों के बावजूद देश की सबसे कठिन परीक्षाआंे में शामिल भारतीय सेना की परीक्षा को पास कर यह पद हासिल किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल अपने पैरों पर हो रहा खड़ा- आर्थिक स्थिति पर CM सुक्खू कह गए बड़ी बात
किसान की बेटी है करिश्मा
किसान परिवार में जन्मी करिश्मा ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इसके लिए करिश्मा ने जी तोड़ मेहनत की थी। आज करिश्मा ने अपने परिवार और पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। करिश्मा ठाकुर के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर उनकी माता द्रुमति देवी, भाई तनूज ने खुशी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने शुरू की नई स्कीम- हर महीने खाते में आएंगे हजार रुपए, यहां जानिए
अगले माह ट्रेनिंग के लिए जाएगी चेन्नई
करिश्मा ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का अपना सपना नेशनल कैडेट कोर के माध्यम से पूर्ण किया है। करिश्मा ठाकुर अगले माह यानी दिसंबर महीने से ऑफिसर प्रशिक्षण चेन्नई अकेडमी में प्रशिक्षण लेगी।
सरकारी स्कूल से पूरी की है प्रारंभिक शिक्षा
करिश्मा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने कोठी गैहरी के सरकारी स्कूल से अपनी 12वीं की शिक्षा पूरी करने के बाद वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से स्नातक की डिग्री हासिल की। इस समय करिश्मा पोस्टग्रेजुएशन कर रही हैं और अंतिम वर्ष की पढ़ाई चल रही है। करिश्मा ने स्कूली पढ़ाई के साथ साथ भारतीय सेना में अधिकारी बनने की इस परीक्षा की भी तैयारी जारी रखी।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में मांगी मन्नत को आज पूरा करेगी कंगना रनौत, जानें कब/कहां मांगी थी
युवाओं को भी दिया संदेश
करिश्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। इसके साथ ही उसने युवाआंे को एक संदेश भी दिया है। करिश्मा ने कहा है कि कड़ी मेहनत से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। बेशर्तेए आपको उसके लिए सहज होने की आवश्यकता होती है।