राजनीति

#उपलब्धि

May 21, 2025

हिमाचल में युवक की रातों-रात चमकी किस्मत, 39 रुपए लगाकर बना करोड़पति

नेरवा का लाल बना करोड़पति

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Dream11 winner Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला की चौपाल तहसील के नेरवा क्षेत्र के गांव भाटगढ़ से संबंध रखने वाले दिल्लूराम शर्मा उर्फ अंकू ने Dream11 में 1 करोड़ 23 लाख 40 हजार रुपये जीतकर पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ा दी है। वह नेरवा तहसील के पहले युवा हैं जिन्होंने ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर इतनी बड़ी जीत दर्ज की है। यह जीत न केवल उनके परिवार बल्कि समूचे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गई है।

 

रातोंरात बदली किस्मत

 

बताते चलें कि ग्राम पंचायत पवान के इस युवा ने अपनी क्रिकेट समझ और रणनीति से DRECKS नाम ले टीम बनाकर Dream11 में यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह जानकारी मिलते ही गांव में माहौल उत्सव जैसा हो गया। रात भर लोगों ने आतिशबाज़ी की, ढोल-नगाड़े बजाए और दिल्लूराम के घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई।

 

यह भी पढ़ें : खुशखबरी- हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारियों को बड़ी सौगात, केंद्र के तर्ज पर मिलेगा DA

LSG VS SRH मैच में लगाई थी टीम

बता दें कि आईपीएल के मैच में 19 मई की शाम LSG VS SRH मैच में इस युवा ने टीम लगाई थी। इस मैच में दिल्लूराम के आंकड़े एक दम सटीक बैठे और देर रात उन्हें खबर मिली की वे टॉप 1 में चल रहे है। जिस कारण वे 1 करोड़ कमाने में कामयाब रहें। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल HC में विमल नेगी केस पर सुनवाई आज, परिवार CBI जांच पर अड़ा- जानें पूरा मामला

 

परिवार की आंखों में आंसू

 

दिल्लूराम के पिता दान सिंह शर्मा और परिवार ये खबर पाकर खुशी से झूम उठे हैं। आर्थिक रूप से सामान्य परिवार से होने के बावजूद वह हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करता रहा। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ पैसे की नहीं, पूरे परिवार की मेहनत और बेटे के जुनून की पहचान है। दिल्लूराम ने बताया कि इस धनराशि से वह सबसे पहले माता-पिता के लिए घर बनाएंगे और कुछ हिस्सा समाज सेवा में लगाएंगे। 

 

नोट- न्यूज 4 हिमाचल इस तरह के खेल को प्रोत्साहित नहीं करता है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख