#उपलब्धि

September 22, 2024

हिमाचली परिधान पहन मिस यूनिवर्स इंडिया के फाइनल में पहुंची अनुष्का दत्ता

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटियां आज हर क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम गर्व से ऊंचा उठा रही हैं। इस सिलसिले में शिमला की अनुष्का दत्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के लिए चयनित होकर नई पहचान बनाई है।

मिस यूनिवर्स इंडिया के फाइनल में हिमाचली बेटी

अनुष्का शिमला के रोहड़ू की रहने वाली हैं। अनुष्का ने इस प्रतियोगिता के राष्ट्रीय फाइनल में पहुंचकर प्रदेश की पहली बेटी होने का गौरव प्राप्त किया है, जो सभी के लिए गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : 14 साल की लड़की को तंग करता था गांव का युवक, मिली ऐसी सजा

HPU की स्टूडेंट हैं अनुष्का दत्ता

22 वर्षीय अनुष्का वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में BEd. की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ मॉडलिंग के प्रति गहरी रुचि भी है।

युवा पीढ़ी के लिए बनी प्रेरणा

अनुष्का ने मॉडलिंग की दुनिया में अपने टेलेंट और मेहनत से एक अलग स्थान बना लिया है। उनकी यह उपलब्धि ना केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से पहचान दिला रही है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। यह भी पढ़ें: मंत्री चंद्र कुमार ने गौशाला को बताया स्लाटर हाउस, लोग बोले इस्तीफा दो

भारत के लिए कर सकती हैं प्रतिनिधित्व

आपको बता दें कि राष्ट्रीय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित की गई है और अब अपने अंतिम दौर में चल रही है। संभावना है कि इसी महीने के अंत तक ये प्रतियोगिता खत्म हो जाएगी। अगर अनुष्का इस प्रतियोगिता को जीतने में सफल रहीं तो वह इस साल के अंत में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

मील का पत्थर साबित होगा

अनुष्का की सफलता यह दर्शाती है कि जब संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। उनका यह सफर सभी के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्‍य हासिल किया जा सकता है। मिस यूनिवर्स इंडिया के फाइनल तक का अनुष्का का यह सफर उनके और हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख