मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की चौहरघाटी क्षेत्र में हुए दर्दनाक कार हादसे में हुई पांच युवको की मौत ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। क्षेत्र में अभी तक मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार की गूंज सुनाई दे रही है। इसी बीच अब मंडी जिले में एक और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।
तीन साल की बच्ची ने खोई मां
ये हादसा मंडी-पठानकोट NH पर पधर के मैगल के पास हुआ है। यहां पर ओवरटेक करते हुए एक कार खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त कार में पति-पत्नी और उनकी तीन साल की बच्ची शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिवाली से पहले अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, यहां देखें लिस्ट
शॉपिंग करने जा रहे थे पति-पत्नी
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ मंडी में शॉपिंग करने के लिए जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, मैगल के पास पहुंचते ही कार चालक दीपक एक अन्य गाड़ी को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान कार पहले मिट्टी के ढेर से टकराई और फिर पलट कर 100 मीटर नीचे नाले में गिर गई।
नाले में गिर गई कार
हादसे इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दीपक, उसकी पत्नी अंजलि (34) और उनकी तीन साल की बेटी नायशा गंभीर रूप से घायल हो गए- जो कि जोगिंद्रनगर के बालकरूपी गांव के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पार्क करते वक्त खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोग थे सवार
पत्नी की मौत, पति और बच्ची गंभीर घायल
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगो की मदद से तीनों घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दीपक और नायशा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
कैसे हुआ हादसा?
मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण लापरवाही बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।