#हादसा

October 29, 2024

हिमाचल : पार्क करते वक्त खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोग थे सवार

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिले के निहरी क्षेत्र में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। ये सभी लोग खुशी-खुशी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

शादी में जा रहा था परिवार

हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि, कार में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में मृतका का पति, बहन और तीन साल की बच्ची भी शामिल है। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिवाली से पहले अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, यहां देखें लिस्ट

कार में पांच लोग थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार, ठंडापानी का रहने वाला 26 वर्षीय कृष्ण लाल कार में सवार होकर अपनी पत्नी ज्योति (22) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खुशी-खुशी शादी में शामिल होने के लिए उकड़ी गांव जा रहा था। गाड़ी में कृष्ण लाल और ज्योति के साथ ज्योति की बहन योनिका (25), उसकी तीन साल की बेटी और गीताराम भी मौजूद था।

खाई में गिर गई कार

बताया जा रहा है कि ये लोग शादी समारोह वाली जगह पर पहुंच ही गए थे। वहां खुली जगह में कार पार्क कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें : शातिर ने व्यापारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती, पैसे नहीं देने पर दी ये धमकी

महिला की मौत, 4 घायल

हादसे में ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा सभी घायलों को तुरंत क्षतिग्रस्त वाहन से निकाल कर उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे के बाद शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए DSP भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने साथी से खुलवाया मुंह और अरेस्ट हो गए 6 तस्कर, राधे गैंग का सच जानिए

पांच युवकों की हुई मौत

आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले ही मंडी जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया था। हादसे में एक ही परिवार के पांच बेटों की मौत हो गई। ये सभी युवर अपनी बहन की शादी की रस्में निभाने उसके ससुराल गए थे। जहां से आते वक्त रात को उनकी कार खाई में गिर गई और पांचों युवकों की एक साथ मौत हो गई।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख