राजनीति

#हादसा

September 6, 2024

हिमाचल : गले में फंसा गुब्बारा, अटक गई सांसे- नहीं रहा 13 साल का मासूम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Vivek kumar class 8th kangra government school student himachal balloon
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां ज्वाली के तहत सरकारी पाठशाला सिद्धपुरघाड़ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय बच्चे की गले में गुब्बारा फंसने के कारण मौत हो गई है। बच्चे की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

मां ने तैयार कर स्कूल भेजा था विवेक

आपको बता दें कि बीते कल 13 साल का विवेक कुमार घर से स्कूल के लिए निकला था। विवेक सरकारी पाठशाला सिद्धपुरघाड़ में आठवीं कक्षा का छात्र था। मगर विवेक के माता-पिता को क्या पता था कि जिस बेटे को वो तैयार करके स्कूल के लिए भेज रहे हैं वो उनके बेटे का आखिरी दिन होगा। यह भी पढ़ें: संजौली के बाद अब कसुम्पटी में भी अवैध मस्जिद पर बवाल- जानें पूरा मामला

दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं विवेक के पिता

विवेक के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं और विवेक का मां गृहिणी हैं। विवेक की एक बड़ी बहन भी है- जो कि जमा दो कक्षा में पढ़ती है।

गले में फंस गया गुब्बारा

बताया जा रहा है कि विवेक घर से स्कूल को आते समय गेट के बाहर गुब्बारा फुला रहा था। इसी बीच अचानक गुब्बारा उसके गले में फंस गया। वहां मौजूद छात्रों द्वारा शोर मचाने पर स्कूल अध्यापक गेट के बाहर पहुंचे- उन्होंने देखा कि विवेक को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में हंगामा- माफी मांगे जगत नेगी, विपक्ष ने घेरा

जिंदगी और मौत की लड़ी जंग

स्कूल स्टाफ तुरंत विवेक को निजी अस्पताल में ले गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऑक्सीजन लगा कर डॉक्टरों ने उसे अमनदीप अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसके गले से गुब्बारा निकाल तो दिया, लेकिन उसके बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी रही।

सदमे में विवेक के परिजन

डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश की। मगर बीती रात करीब 11 बजे विवेक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। विवेक की मौत के बाद से परिजन गहरे सदमे हैं। जबकि, स्कूल और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख