हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक बेहद ही बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर भोले बाबा के सत्संग के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई जिसमें 120 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है।
200 लोग हुए घायल- कई गंभीर
इसके अलावा डेढ़ सौ से 200 लोग इस भगदड़ में घायल हुए हैं इन घायलों में से कई की हालत काफी ज्यादा गंभीर है। इस हादसे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं जिसमें जमीन पर चारों तरफ लोगों की लाश में पड़ी हुई हैं।
यह भी पढें: गहरी खाई में गिरा मटर से लदा ट्रक, नहीं बच पाई चालक की जा.न
ज्यादातर महिलाओं और बच्चों की गई जान
जान गंवाने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए करीब 20000 से अधिक लोगों की भीड़ हाथरस से 47 किलोमीटर दूर फुलरई गांव में इकट्ठा हुई थी।
सत्संग से निकलते वक्त मच गई भगदड़
मगर सत्संग के समाप्त होने के बाद जब सभी लोग एक साथ निकलने लगे तो हाल छोटा होने के कारण कुछ लोगों के नीचे गिर जाने के चलते वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाओं और बच्चों के ऊपर लोग चढ़ते चले गए और अब तक 120 से अधिक मौतें होने की खबर सामने आई है।