#हादसा

December 25, 2024

हिमाचल : काम से घर जा रहा था राहुल, पहले कार से हुई टक्कर- फिर टैंकर ने कुचला

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिला मुख्यालय के स्वर्ग धाम के पास एक ट्रक चालक ने कार चालक को कुचल दिया है। हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है।

टैंकर ने कुचली कार

बताया जा रहा है कि कार चालक की पहले एक कार से टक्कर हुई। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उसकी कार को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल के दंपती ने लिया देहदान का संकल्प, जानें कैसे मिली प्रेरणा

पहले कार से हुई टक्कर

आपको बता दें कि हादसा बीती रात को पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात को ऊना की फ्रेंड्स कॉलोनी का रहने वाला धर्मेंद्र कुमार अपना मेडिकल स्टोर बंद करके घर जा रहा था। इसी दौरान वो चंडीगढ़-धर्मशाला NH से अपने घर की ओर मुड़ने के लिए डिवाइडर के पास रुका। इसी बीच पीछे से एक कार चालक ने उसकी कार को टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार टैंकर ने रौंदा

हादसे के बाद धर्मेंद्र और दूसरा कार चालक राहुल आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान UP नंबर के एक तेज रफ्तार टैंकर ने राहुल की कार नंबर HP20J6004 को कुचल दिया। हादसे में कार चकनाचूर हो गई और राहुल उसमें फंस गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया सवार- पसरा मातम हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर राहुल को बेसुध हालत में क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद राहुल को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर जा रहा था राहुल

मृतक राहुल हिल व्यू कॉलोनी, ऊना का रहने वाला था। हादसे के वक्त राहुल काम से घर जा रहा था। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। शुरुआती जांच में पाया गया है कि हादसा टैंकर चालक की गलती के कारण पेश आया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मकान में लगी आग, कमरे में सो रहे चार साल के बच्चे का नहीं मिला सुराग

टैंकर चालक हुआ फरार

मामले की पुष्टि करते हुए ASP ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से टैंकर चालक मौके से फरार है। टैंकर मौके पर ही छोड़कर चालक कहीं भाग गया है। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख