ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में मलाहत रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान अवस्था में मिला है। मृतक के सिर, बाजू और पैर के हिस्से पर कट के निशान हैं। इतना ही नहीं उसके सिर का काफी हिस्सा अलग भी हो चुका है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
नहीं हो पाई मृतक की पहचान
मृतक के जेब से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। उसकी उम्र 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है। उसने नीली जीन्स और नीली शर्ट पहन रखी थी। मामले के बाद से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़ें: थ्री व्हीलर चला गुजारा करता था राजीव, बाइक चालक के लिए खुद की गंवाई जा*न
शवगृह में रखा गया है शव
फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में रखा गया है।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक में शव होने की सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर ने स्थानीय रेलवे पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगामी जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें:
ब्रेकिंग: MLA आरएस बाली और डॉ राजेश शर्मा के ठिकानों पर ED की रेड
हर पहलू की हो रही गहनता से जांच
शुरुआती जांच में लग रहा है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई है। रेलवे पुलिस को आशंका है कि उक्त व्यक्ति दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आया होगा। हालांकि, अभी रेलवे पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।