#हादसा

December 29, 2025

हिमाचल: कबाड़ के ढेर में हुए जोरदार धमाके से बच नहीं पाए चाचा-भतीजा; बुरी तरह से...

धमाके की चपेट में आने से चाचा भतीजा झुलसे

शेयर करें:

nalagarh blast News

 

नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा.तफरी मच गई, जब राजपुरा के पास कबाड़ के ढेर में लगी आग अचानक जोरदार धमाके के साथ भड़क उठी। इस अप्रत्याशित हादसे की चपेट में दवाई लेकर घर लौट रहे चाचा-भतीजा आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

धमाके की चपेट में आए चाचा भतीजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहर सिंह और उनका भतीजा आशीष कुमार पैदल दवाई लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पड़े कबाड़ के ढेर में लगी आग में अचानक धमाका हो गया। धमाके के साथ ही वहां से गर्म तरल पदार्थ उछलकर दोनों पर गिर गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि उन्हें कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरिया उद्योग में हुआ बड़ा हा*दसा, बुझ गए दो घरों के चिराग, तीन की हालत गंभीर

परिवार ने जताई चिंता

घायल आशीष कुमार के परिजन गंगा राम ने बताया कि आग में हुए धमाके के कारण निकले गर्म पदार्थ ने उनके पिता और भतीजे को झुलसा दिया। उन्होंने कहा कि दोनों केवल दवाई लेने निकले थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में ऐसा हादसा हो जाएगा। परिवार की ओर से इस संबंध में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

 

यह भी पढ़ें : धरने पर बैठे हिमाचल के चीफ मिनिस्टर, डिप्टी CM और अन्य मंत्री भी शामिल-  जानें क्या है वजह

पुलिस जांच में जुटी

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कबाड़ के ढेर में आग और धमाके की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी और धमाका किस कारण हुआ। सुरक्षा के लिहाज से कबाड़ के ढेरों को लेकर भी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री के खुले ढेरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, जिनकी अनदेखी आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख