#हादसा

October 16, 2024

हिमाचल : एक साथ गांव से किसी काम के लिए निकले दो यार, नाले में गिर गई कार

शेयर करें:

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिले के पागल नाला के पास एक कार नाले में गिर गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है।

कार में सवार थे दो यार

हादसे के वक्त कार में दो ही लोग सवार थे। हादसे का शिकार हुए दोनों लोग किन्नौर के शोंग के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान 31 वर्षीय नाथ नेगी और घायल की पहचान राजवीर (26) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : फिर भड़के कर्मचारी, बोले- जो मिला है, वह काफी नहीं, अभी लंबी है लिस्ट

नाले में गिर गई कार

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात नाथ नेगी और राजवीर दोनों कार नंबर HP25A3836 में सवार होकर शौंग से बारो की ओर किसी काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान NH पर पागल नाला के पास पहुंचते ही उनकी कार 25 मीटर नीचे नाले में गिर गई।

एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में नाथ नेगी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल और मृतकों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्क्रब टाइफस ने छीनी दो जिंदगियां, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा इसके बाद घायल को उपचार के लिए PHC टापरी पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे भावानगर अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही हादसे का शिकार हुए दोनों लोगों के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख