#हादसा

November 20, 2024

हिमाचल : जुड़वा बच्चों को इंजेक्शन लगवाने आया था दंपत्ति, छिन गई परिवार की खुशियां

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक ढाई महीने की बच्ची की राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीका लगने के बाद मौत हो गई है। जबकि, बच्ची के जुड़वा भाई की भी तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

टीका लगने के बाद बच्ची की मौत

दुखद बात ये है कि दंपति के घर ये जुड़वा बच्चे उनकी शादी के करीब 10 साल बाद हुए थे। दोनों बच्चों के जन्म से पूरा परिवार खुश था। मगर अब ये खुशियां मातम में बदल गई हैं। बच्ची की मौत के बाद से मां बेसुध हो गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में हैवी ड्राइवर का कारनामा- NH से उड़ती कार DSP के आंगन में गिरी

ढाई महीने की थी मासूम

मिली जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के द्राबिल गांव की एक महिला ने बीती 5 सितंबर को जुड़वा बच्चों (एक बेटी और बेटे) को जन्म दिया था। शादी के करीब 10 साल बाद जुड़वा बच्चों के जन्म होने से परिवार बेहद खुशा था। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बच्चों को टीकाकरण के लिए खुड़ द्राबिल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। बच्चों के पिता जीत सिंह ने बताया कि उनके दोनों बच्चों को 7 नवंबर को नाहन में टीकाकरण किया गया था। यह भी पढ़ें : हिमाचल में कलम चलाने वाले हाथों ने ऐसी दौड़ाई बस, हर कोई रह गया दंग

जुड़वा भाई की तबीयत बिगड़ी

बच्ची के पिता ने बताया कि खुड़ द्राबिल स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीका लगाया गया। टीका लगने के चंद घंटों के बाद ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद वो आनन-फानन में दोनों बच्चों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लेकर निकले। मगर उनकी बच्ची ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि, बेटे की तबीयत भी काफी बिगड़ी हुई है।

बच्ची के संस्कार में नहीं पहुंचे माता-पिता

बच्ची का पोस्टमार्टम मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया गया और फिर बच्ची का संस्कार कर दिया गया। हृदय विदारक बात ये है कि बच्ची के माता-पिता उसके अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सके। उन्हें दूसरे बच्चे की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकना पड़ा। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को एक और झटका, HPTDC के होटलों को बंद करने का आया फरमान

स्वस्थ थे दोनों बच्चे

परिजनों ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद वो दो बार बच्चों को शिमला में दिखा चुके हैं। उनके दोनों बच्चे बिलकुल स्वस्थ थे। उन्होंने बताया कि बच्चों को बीती 7 नवंबर को टीका लग गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें दोबारा टीकाकरण के लिए बुलाया। दोबारा टीका लगने के कारण उन्होंने मासूम बच्ची को खो दिया और दूसरे बच्चे की तबीयत भी काफी बिगड़ हुई है।

11 बच्चों का हुआ टीकाकरण

वहीं, नाहन अस्पताल के CMO डॉ. अजय पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कुल 11 बच्चों को टीका लगाया गया है। जिसमें से एक की मौत हो गई है और दूसरा अस्पताल में उपचाराधीन है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्तों के साथ बाजार गया युवक लापता, तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार पाठक ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई अमल में लाई गई है। टीकाकरण के दौरान इस्तेमाल किए गए टीके और उनकी बैच के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख