#हादसा

July 23, 2024

ट्रक लेकर लुधियाना के लिए निकला प्रदीप, रास्ते में आया हार्ट अटैक और...

शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन अकस्मात मौत से मरने वालों के बढ़ते मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। इस कड़ी में ताज़ा एक मामला प्रदेश के जिला बिलासपुर से सामने आया है। जहां एक ट्रक चालक की ट्रक चलाते हार्ट अटैक से मौत हो गई।

समय रहते नहीं मिली सहायता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर के तहत आते उपमंडल झंडूता के गांव घंढीर का एक ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर लुधियाना गया था। मगर इस बीच ट्रक चलाते उसे ट्रक में अधिक गर्मी होने से लू लगने के कारण दिल का दौरा पड़ा। यह भी पढ़ें: दो शादियां कर चुके खेमराज के साथ भाग गई थी विवाहिता: चार दिन बाद मिली बताया गया कि जैसे ही उसे इसका आभास हुआ तो उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। मगर समय पर कोई स्वास्थ्य लाभ न मिलने से ट्रक में ही उसकी मौत हो गई।

45 साल का था ट्रक चालक

मृतक ट्रक चालक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र रणजीत सिंह उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। प्रदीप पुलिस थाना शाहतलाई के तहत आते घंढीर गांव का रहने वाला था। सड़क किनारे खड़े ट्रक में अचेत पड़े प्रदीप को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर मृत पड़े प्रदीप के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें: फर्जी डिग्री पर TGT बनी थीं मैडम: 8 साल तक उठाई सैलरी, अब बर्खास्त

मृतक की पत्नी कैसे चलाएगी घर खर्च

उधर, प्रदीप की सारी जिम्मेदारी उसकी पत्नी पर आ गई हैं। बताया गया कि प्रदीप के बुजुर्ग माता-पिता चलने-फिरने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। प्रदीप का एक बेटा है जो अभी काफी छोटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख