#हादसा

January 21, 2025

हिमाचल: 6 वर्षीय कृष्ण को ट्रैक्टर ने उड़ाया, साइकिल ठीक कर रहा था बेचारा

ऊना: ट्रैक्टर की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत, बड़ा भाई बचा

शेयर करें:

Tractor hit six years boy died haroli una

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण छह साल के मासूम की मौत हो गई है। जबकि, उसके बड़े भाई ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। मासूम अपने बड़े भाई के साथ सड़क किनारे साइकिल की चेन ठीक कर रहा था।

6 साल के मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

हादसे का शिकार हुए मासूम का परिवार मूल रूप से बिहार के खगड़िया का रहने वाला है। मासूम की मौत के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़ें:चेरी तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था शख्स: नीचे गिरा- अस्पताल ले गए पर नहीं बचा

साइकिल की चेन ठीक कर रहा था कृष्ण

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत घालूवाल में पेश आया है। यहां बीते दिन सूरज कुमार अपने छोटे भाई कृषण कुमार (6) के साथ सड़क किनारे साइकिल की चेन ठीक कर रहा था। इसी बीच घालूवाल की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने कृष्ण को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने तक नहीं बची जान

हादसे में कृष्ण बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि, सूरज ने छलांग लगा कर अपनी जान बचा ली। उधर, सूचना मिलते ही बच्चों के पिता मौके पर पहुंचे और कृष्ण को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरु कर दी।

 

यह भी पढ़ें:हिमाचल की जेल में सजा काट रहा था कैदी: सिरदर्द हुआ और थम गई सांसें

टैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए DSP हरोली मोहन रावत ने बताया कि ट्रैक्टर चालक देवजी विंद निवासी बिहार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख