#हादसा

January 20, 2026

हिमाचल : खेलते-खेलते पानी के टब में गिरी मासूम, मौके पर ही तोड़ा दम; सदमे में पूरा परिवार

फेसबुक पर आए दिन हिताक्षी के फोटोज पोस्ट करते थे माता-पिता

शेयर करें:

three year girl water tub keshu rajput facebook infulencer daughter mandi himachal

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सरकाघाट की मसेरन पंचायत में एक पौने तीन साल की मासूम बच्ची की पानी के टब में डूबने के कारण मौत हो गई है। बच्ची की मौत के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।

पानी के टब में डूबने से बच्ची की मौत

बच्ची तालगरा गांव की रहने वाली थी। उसकी मौत उसके घर में हुई है। बच्ची के मौत के बाद पूरे परिवार गहरे सदमे में हैं। परिजनों व मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मची हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैदल चरस बेचने निकला था शख्स, पुलिस को देख छूटे पसीने- बड़ी खेप संग हुआ अरेस्ट

फेसबुक का जाना-माना चेहरा है पिता

जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान हिताक्षी के रूप में हुई है। हिताक्षी के पिता सोशल नेटवर्किंगर साइट फेसबुक पर बहुत लोकप्रिय हैं। आपको बता दें कि हिताक्षी केशु राजपूत उर्फ संजय ठाकुर की बेटी है। हिताक्षी के मौत के बाद केशु राजपूत के फैंस भी गहरे सदमे में हैं।

 

May be an image of child

खेलते-खेलते टब में गिरी

​मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब मासूम खेलते-खेलते घर में रखे पानी के टब के पास पहुच गई और अनजाने में उसमें गिर गई। जब तक परिवार के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बार्डर सील : J&K से तीन आतं.की हुए फरार, मची खलबली- चप्पा-चप्पा छान रहे जवान

मौके पर ही हो गई थी मौत

हिताक्षी की मौके पर ही मौत हो गई थी। मासूम की मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस नन्ही जान की मौत पर गहरा दुख प्रकट कर रहे हैं।

 

May be an image of child and smiling

लाडली थी हिताक्षी

हिताक्षी अपने माता-पिता व परिवार की बेहद लाडली थी। हिताक्षी के माता-पिता दोनों ही आए दिन हिताक्षी के फोटोज फेसबुक पर पोस्ट करते रहते थे। हिताक्षी की मासूमियत सबका मन मोह लेती थी। अब हिताक्षी के अचानक हुए निधन ने सबको हिला कर रख दिया है।

 

May be an image of child and smiling

(NOTE : खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।)

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख