#हादसा

December 11, 2024

हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, अंदर सवार थे एक ही गांव के तीन लोग- पसरा मातम

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू होते ही सड़क पर फिसलन बढ़ गई हैं। ऐसे में कई गाड़ियां सड़क हादसों का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है। यहां मंडी-कल्हणी सड़क मार्ग पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

परिवार ने खोया जवान बेटा

इस सड़क हादसे में एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे का शिकार हुए तीन लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें : HRTC बस में छात्र से हीटर का वसूला किराया, कंडक्टर ने 264 रुपए टिकट काटा

गहरी खाई में गिर गई कार

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात को करीब साढ़े 10 बजे पेश आया है। हादसे के वक्त कार नंबर HP01M-5349 में तीन लोग सवार थे- जो कि मंडी से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जमी बर्फ पर फिसलन होने के कारण कलहणी के दूढी क्षेत्र में उनकी कार स्किड होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

एक ही गांव के तीन लोग

हादसे में घायल हुए एक युवक ने खुद पुलिस को फोन कर हादसे की सूचना दी। युवक ने बताया कि उनकी कार गहरी खाई में गिर गई है और वो अंधेरे में कहीं फंस गए हैं। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बिना पैसे दिए होटल से भागा पर्यटक, रास्ते में पुलिस ने ऑनलाइन भरवाया बिल

एक ही मौत, दो गंभीर घायल

पुलिस टीम ने पाया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस टीम ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान

हादसे का शिकार हुए तीन लोग एक ही मंडी जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक की पहचान-
  • रोहित कुमार (18) निवासी पंदेहल गांव, मंडी

घायल की पहचान

  • टोपेश्वर सिंह (29) निवासी नंदहले गांव, मंडी
  • कॉल सिंह (31) निवासी नंदहले गांव, मंडी
यह भी पढ़ें : हिमाचल : साइकिल समेत नाले में पड़ा मिला व्यक्ति, अस्पताल भी नहीं पहुंचा बेचारा मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पोस्मार्टम के बाद शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम द्व्रारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पर के नीचे घुसी गाड़ी

विदित रहे कि, सड़क पर जमी बर्फ पर फिसलन से गाड़ियों के स्किड होने के कारण कई लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। हाल ही में लाहौल-स्पीति में पर्यटकों की गाड़ी स्किड होकर टिप्पर के नीचे घुस गई। हादसे में एक ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के वक्त गाड़ी में पांच लोग सवार थे- जिनमें से पिछली सीट पर बैठा शख्स पूरी तरह सुरक्षित है। यह सभी लोग दिल्ली से हिमाचल घूमने आए थे। बीती शाम सब सिस्सू की तरफ से घूमने आए हुए थे। जहां से वापस लौटते वक्त इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और इनके एक साथी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें : डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के विभाग का रिकॉर्ड विजिलेंस ने किया जब्त, जानें क्या है मामला जबकि, सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र के साथ लगते चौरस में एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हुई है। इस हादसे में एक शिक्षक की मौत हुई है। हादसे के वक्त शिक्षक बर्फ में फंसी अपनी गाड़ी को बाहर निकाल रहा था।

पर्यटकों को दी गई सलाह

आपको बता दें कि हिमाचल में हुए ताजा हिमपात के बाद हिमाचल पुलिस ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ड्राइविंग करते हुए सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही पहाड़ी रास्तों में बर्फ पर ध्यान से चलने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अचानक बर्फबारी हो जाती है। ऐसे में पुलिस द्वारा पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख