#हादसा

January 21, 2025

हिमाचल: सुबह-सवेरे ट्रैवलर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, 13 लोग...

चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर हादसा, 13 यात्री गंभीर रूप से घायल

शेयर करें:

Tempo traveller truck road mandi thirteen passengers

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सुबह-सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर एक ट्रैवलर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे के वक्त ट्रैवलर में कई लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था की ट्रैवलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

ट्रैवलर में सवार थे 13 लोग

साथ ही हादसे में ट्रैवलर सवार 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: कांगड़ा में आज गरजेंगे नड्डा: जुटी भारी भीड़, खड़गे का भी दौरा आज

ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शहर के बराधीवीर में पेश आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर ट्रैवलर मनाली की ओर जा रहा था। इसी बीच सामने से सुंदरनगर की ओर जा रहे ट्रक के साथ ट्रैवलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैवलर में सवार 13 यात्री घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को प्राथमिक इलाज के लिए मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान किए दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी सागर चंद्र ने बताया कि सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। बता दें कि हिमाचल पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को सावधानी से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ज्यादातर हादसे वाहन चालकों की लापरवाही, तेज रफ्तारी या नशे में गाड़ी चलाने के कारण हो रहे हैं। यह हादसे कई परिवारों को कभी ना भूलने वाले गम दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का हवलदार निकला नटवरलाल: ठग लिए 9 लाख रुपए- FIR दर्ज

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख