#हादसा
November 20, 2025
हिमाचल : समारोह में गया था पुलिसवाले का पिता, परिजनों को फोन पर मिली अनहोनी की खबर
बाइक पर दोस्त के साथ घर लौट रहा था शिक्षक
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल में शायद ही ऐसा कोई दिन हो- जब कोई सड़क हादसा पेश ना आता हो। प्रदेश में आए दिन कई लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। ज्यादातर हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आ रहे हैं।
ताजा मामला मंडी जिले से सामने आया है- जहां पर जोगिंद्रनगर में एक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत दर्दनाक मौत हो गई है। शिक्षक घर से सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने निकला था। मगर उसे क्या पता था कि रास्ते में काल उसका इंतजार कर रहा होगा।
मृतक के परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार अपने साथी अंकित के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर को दोनों अंकित की बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुम्मा के पास अचानक बाइक स्किड हो गई और वो दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए।
इस हादसे में दोनों अनिल को सिर और गले में गंभीर चोट लगी। जबकि, अंकित को भी कुछ चोटें आई हैं।। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
उधर, हादसे की खबर मिलते ही अनिल और अंकित के परिजन अस्पताल पहुंचे। अनिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था। इसी को लेकर अनिल के परिजनों की अस्पताल प्रशासन और पुलिस के साथ कुछ देर बहसबाजी हुई। जिसके चलते फिर जोगिंद्रनगर अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया।
मृतक की पहचान
मृतक अनिल कुमार (55) गुम्मा के रहने वाले थे और स्थानीय स्कूल में बतौर शिक्षक तैनात थे। अनिल के दो बच्चे हैं- उनका बेटा हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहा है और बेटी PHD कर रही है। अनिल की अचानक हुई मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, पुलिस टीम द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
आपको बता दें कि संतोखगढ़–टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर बीती रात करीब 1 बजे स्विफ्ट कार और एक टिप्पर के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयानक था कि कार दो हिस्सों में बिखर गई और अलग-अलग पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक फैल गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार संतोखगढ़ से टाहलीवाल की ओर जा रही थी। कार में दो युवक और एक महिला सवार थे। ये तीनों एक ही इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं और रात को किसी निजी काम से लौट रहे थे।