#हादसा

July 24, 2026

हिमाचल में पहाड़ ने निगली 13 जिंदगियां : चलती सूमो पर गिरी चट्टानें, 6 माह का मासूम भी शामिल

दो लोग सही-सलामत हैं,मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है

शेयर करें:

tata sumo udaipur pangi road chamba himachal monsoon disaster landslide

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों के मौत की सूचना सामने आई है। मृतकों में छह महीने का एक मासूम बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है।

कधुनाला के पास पहाड़ से गिरे विशाल पत्थर

जानकारी के अनुसार पांगी-उदयपुर मार्ग पर कधुनाला के समीप अचानक पहाड़ से भारी मलबा और विशाल पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक टाटा सूमो वाहन मलबे और चट्टानों की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दरका पहाड़ : चट्टानों के नीचे दबी टाटा सूमो, कई लोगों की मौ**त की आशंका

15 यात्रियों में से 13 की मौत की सूचना

भरमौर के विधायक जनकराज ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो में कुल 15 लोग सवार थे। इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

No photo description available.

6 माह का मासूम भी शामिल

मृतकों में छह महीने का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

 

 

यह भी पढ़ें- हिमाचल LIC में नौकरी करने का मौका : निकली बंपर भर्ती, कल होंगे इंटरव्यू- जानें डिटेल

राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दुर्गम क्षेत्र, लगातार बारिश और पहाड़ से गिर रहे पत्थरों के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और मृतकों की पहचान सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

 

No photo description available.

मानसून में बरतें विशेष सावधानी

लगातार बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें और पहाड़ी मार्गों पर सफर करते समय पूरी सावधानी बरतें। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख