#हादसा

July 29, 2024

मशीन की चपेट में आया 32 वर्षीय अभिषेक, नहीं बच पाई जा*न

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक दुखद मामला सामने आया है। बद्दी में एक स्थानीय कंपनी में मशीन की चपेट आने से कामगार की मौत हो गई है। मृतक की 32 वर्षीय अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है- जो कि बद्दी का रहने वाला था।

बिजली का काम करता था अभिषेक

अभिषेक बद्दी में स्थित स्टेसालिट कंपनी में बिजली का काम करता था। यहां ड्यूटी के दौरान ही वह मशीन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 5 साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने की नीच हरकत

मशीन की चपेट में आया

जानकारी के अनुसार, मशीन की चपेट में आने से अभिषेक बेहोश हो गया। इसके बाद उसे बद्दी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें: स्कूटी पर मायके जा रही थी महिला शिक्षिका, बस की टक्कर से स्वर्ग सिधारी

चाचा ने कंपनी संचालकों पर जड़े आरोप

अभिषेक के चाचा ज्ञान चंद का कहना है कि अभिषेक की मौत कंपनी की लापरवाही के चलते हुई है। उन्होंने कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। चाचा के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख