#हादसा

January 29, 2025

महाकुंभ में 9 करोड़ श्रद्धालु-मची भगदड़: कई परिवार बिछड़े, अपनों को खोज रही आखें

20 लोगों की मौत- आंकड़ा बढ़ने की आशंका

शेयर करें:

MAHAKUMBH PHOTO

नई दिल्ली। प्रयागराज के संगम तट पर रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ हूई। खबर के अनुसार इस भगदड़ में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब भारी संख्या में श्रद्धालु संगम पर अमृत स्नान के लिए पहुंचे थे। 

14 शवों का पोस्टमार्टम

भगदड़ के बाद मेडिकल कॉलेज में पहले 14 शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए, और बाद में कुछ और शव एंबुलेंस के जरिए मेला क्षेत्र से अस्पताल पहुंचे। खबर सामने आ रही है कि हादसे के बाद प्रशासन ने 10 घंटे तक मृतकों या घायलों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फैल रही नई बीमारी- यहां जानिए लक्षण, बचाव और कारण

PM मोदी ने की संवेदनाएं व्यक्त

PM नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है और कहा है कि श्रद्धालु संगम पर स्नान करने का विचार न करें, क्योंकि गंगा हर जगह पवित्र है। 

राहुल गांधी बोले- बदइंतजामी 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हादसे के लिए वीआईपी कल्चर और सरकार की बदइंतजामी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को सेना के हवाले कर देने की बात कही, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

 

भगदड़ की दो प्रमुख वजहें थीं:

1. अमृत स्नान के कारण अधिकांश पांटून पुल बंद थे, जिससे संगम पर पहुंचने वाली भीड़ एकत्रित होती गई। बैरिकेड्स में फंसने से कुछ लोग गिर गए, जिससे भगदड़ की अफवाह फैल गई।
2. संगम नोज पर एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग-अलग नहीं थे, जिससे लोग उसी रास्ते से वापस लौट रहे थे, जिस रास्ते से वे आए थे। ऐसे में भगदड़ मचने पर लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए और भागने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : IIT मंडी में बेसुध पड़ी मिली महिला प्रोफेसर, कमरे से मिला नोट- लिखा था बहुत कुछ

घटनास्थल पर इमरजेंसी इंतजाम 

हादसे के बाद मौके पर 70 से ज्यादा एंबुलेंस पहुंचीं और घायलों तथा मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। साथ ही, संगम तट पर सुरक्षा के लिए NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है, और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोका गया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से खेत में पलटी कार, महिला कर रही थी ड्राइव; मची चीख-पुकार

मौनी अमावस्या पर 9 करोड़ लोग प्रयागराज में

महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान करना था। प्रशासन के अनुसार, आज रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है। मंगलवार को भी साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे शहर में 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख