राजनीति

#हादसा

July 21, 2024

सास की मौ*त का गम सह नहीं पाई बहू, एक साथ उठी दोनों की अ*र्थी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Solan mother daughter in law baddi himachal
सोलन। अक्सर हम लोग सास-बहू के झगड़ो और अनबन की खबरें सुनते हैं। सास-बहू का जिक्र आते ही दिमाग में दो महिलाओं के आपसी रिश्ते की ऐसी तस्वीर उभरती है- जिनके बीच छत्तीस का आंकड़ा हमेशा बना रहता है। मगर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से इसके विपरित ऐसा मामला सामने आया है, जो अपने आप में अनोखा है।

बहू नहीं सह पाई सास की मौत का गम

सोलन जनपद के बद्दी तहसील स्थित सौड़ी गांव में एक बहू अपनी सास के निधन के सदमे को नहीं सहन कर पाई। सास की मौत की खबर सुनने के बाद बहू ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है। यह भी पढ़ें: तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, अल सुबह महिला ने घर में लगा लिया फं*दा बताया जा रहा है कि 57 वर्षीय सावित्री देवी (सास) की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। मगर तब कर काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सास का शव देख बेसुध हुई बहू

वहीं, सावित्री देवी के शव को लेकर जब परिजन घर पहुंचे तो उसकी बहू नीरज देवी (27) यह सहन नहीं कर पाई। नीरज बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए- जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल का जवान स्वर्ग सिधारा, 1 साल पहले हुई थी शादी, 5 माह की गर्भवती है पत्नी

एक साथ जलाई गईं दोनों की चिताएं

घर पर एक साथ हुई दो लोगों की मौत के बाद परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सास-बहू दोनों की चिताएं श्मशान घाट पर एक साथ जलाई गईं। बता दें कि ऐसा ही एक मामला साल 2018 में सिरमौर जिला के नाहन से सामने आया था। जहां एक सास अपनी बहू की मौत का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। बहू की मौत के करीब 12 घंटे बाद ही सास ने भी दम तोड़ दिया था।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

भतीजे ने मौत के घाट उतार दी चाची

चौंकाने वाला यह मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां उपमंडल झंडूता में जमीन के टुकड़े के लिए भतीजे ने अपनी ही चाची को मौत के घाट उतार दिया है। मृतका के दामाद ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। भतीजे ने लोहे की रॉड से महिला के सिर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया है। मृतका का भतीजा और जेठ का काफी समय से…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ससुराल में पेंटर का करता था काम, झाड़ियों में मिली लाश

यह सनसनीखेज मामला हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले से सामने आया है। यहां पंचरुखी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक के पास उसका आधार कार्ड मिला है- जिससे उसकी पहचान हुई है। मृतक की पत्नी ने शव की शिनाख्त की है। हालांकि, शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था। मृतक अपने पीछे एक बेटा छोड़ गया है। मृतक अपने ससुराल में पेंटर का काम करता था। पांच दिन पहले ही वह घर से...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख