#हादसा

June 23, 2024

हिमाचल: बेटी से मिलने उसके ससुराल गया था पिता, वहीं पर थम गई सांसें

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान दौलत राम के रूप में हुई है- जो कि पांवटा साहिब विश्रामग्रह में चौकीदार के पद पर तैनात था। दौलत राम की मौत उसकी बेटी के सुसराल में हुई है। बताया जा रहा है सालवाला का रहने वाला दौलात राम अपने स्वास्थ्य जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज आया हुआ था। इसके बाद वह नागल सकेती में अपनी बेटी के ससुराल चला गया। वहीं, दौलत राम ने अपना दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल में पकड़े गए दो पंजाबी युवक: पास से बरामद हुआ लाखों का चिट्टा शुरुआती जांच में मौत का कारण हृदय गति का रुकना माना जा रहा है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम ने CRPC 174 के तहत मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

हिमाचल के लोगों का पंजाब आना नहीं सुरक्षित

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के रहने वाले एक टैक्सी ड्राइवर योगराज का कहना है कि हिमाचल के लोगों का पंजाब जाना सुरक्षित नहीं है। दरअसल, ड्राइवर के साथ पंजाब के भरतगढ़ शहर में कुछ लोगों ने मारपीट की है। हमलावरों ने टैक्सी में सवार लोगों पर भी दराट, डंडों और पत्थरों से हमला किया है। हमलावरों ने टैक्सी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस संदर्भ में टैक्सी चालक ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दी। मगर उस समय पुलिस...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुकान के बाहर पड़ा मिला युवक: थम चुकी थी सांसें

यह सनसनीखेज मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां जिया में एक दुकान के बाहर युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। मृतक की उम्र 30 साल के आसपास की बताई जा रही है। मगर अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। युवक का शव जिया में दुकान के सामने फोरलेन किनारे पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक की मौत...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख