राजनीति

#हादसा

October 2, 2024

हिमाचल : तेंदुए के पंजों से बकरी तो छुड़वा ली, पर जिंदा घर नहीं पहुंच पाया शख्स

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Sirmaur leopard goat man attack heart forest igmc shimla himachal
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां संगड़ाह उपमंडल के अरट गांव में तेंदुए से बकरी छुड़ाने के बाद एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय लायक राम शर्मा के रूप में हुई है।

परिवार में पसरा मातम

लायक राम शर्मा अपने पीछे दो पत्नियां, दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गया है। लायक राम की मौत हो जाने के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। यह भी पढ़ें : शिमला से डगशाई जेल तक -10 बार शिमला आए थे महात्मा गांधी, यहां जानें अनसुने किस्से

तेंदुए ने किया बकरी पर हमला

जानकारी के अनुसार, लायक राम शर्मा बीते कल अपनी बकरियों को चराने के लिए घर के पास में जंगल गए हुए थे। इसी दौरान एक तेंदुए ने उनकी बकरी पर हमला कर दिया।

रास्ते में लायक राम को आया हार्ट अटैक

इसी बीच लायक राम ने अपनी सूझ-बूझ से बकरी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। मगर बकरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, इस घटना के बाद लायक राम शर्मा रास्ते में अचानक अचेत हो गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल- ग्राम सभा में नहीं शामिल हुआ 1500 वाला मुद्दा, 9 एजेंडे तय- जानें डिटेल

IGMC शिमला में चल रहा था इलाज

इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत लायक राम को संगड़ाह अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लायक राम का पहले से IGMC शिमला में हृदय रोग का इलाज चल रहा था। माना जा रहा है कि लायक राम की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख