राजनीति

#हादसा

August 4, 2024

लेह में शहीद हुआ हिमाचल का शुभम, डेढ़ महीने पहले आया था घर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shubham dhiman indian army leh dogra regiment himachal kangra
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश ने पिछले एक महीने में अपने आठ जवानों को खो दिया है। अब प्रदेश के कांगड़ा जिले का 26 वर्षीय जवान शुभम धीमान शहीद हो गया है। शुभम लेह में अपनी सेवाएं दे रहा था। ड्यूटी के दौरान गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण शुभम शहीद हो गए।

डेढ़ महीने पहले छुट्टी आया था शुभम

शुभम धीमान डेढ़ महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गया था। शुभम के शहीद हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी डॉ. थनेश्वरी बनीं बागवानी ऑफिसर, IIM में देंगी सेवाएं

दुर्घटना में हुए शहीद

शुभम जवाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत ढोल के दुराना गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वह 14 डोगरा रेजीमेंट में थे और लेह में तैनात थे। शुक्रवार रात को सेना की तरफ से शुभम के परिवार को दुर्घटना की जानकारी दी गई। फिर शनिवार सुबह परिवार को शुभम के शहीद होने की सूचना मिली। [caption id="attachment_12607" align="alignnone" width="1500"]Shubham Dhiman Shubham Dhiman[/caption]

अभी नहीं हुई थी शादी

शुभम धीमान अभी अविवाहित थे। शुभम के पिता भी आर्मी से रिटायर्ड हुए थे और उनका अभी डेढ़ साल पहले ही देहांत हुआ है। शुभम अपने पीछे मां संतोष देवी और बड़े भाई पंकज धीमान को छोड़ गए हैं। यह भी पढे़ं: रोड़ बहाल कर JCB पर घर लौट रहा था मल्टी टास्क वर्कर, रास्ते में हुआ…

बेटे को देखने का इंतजार कर रही मां

पंकज लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शुभम के परिवार के ज्यादातर सदस्य आर्मी की पृष्ठभूमि से संबंधित रहे हैं। शुभम की शहादत की खबर सुनने के बाद से शुभम की मां बेसुध हो गई है और अपने बेटे के घर आने का इंतजार कर रही हैं। शुभम का पार्थिव शरीर आज दोपहर दो बजे तक उनके पैतृक गांव पहुंच जाएगा। जवान की इस तरह से अचानक मौत से जहां पूरा परिवार सदमें में है, वहीं गांव में भी मातम पसर हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख