शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान काकू के रूप में हुई है- जो कि शिरगुली गांव का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई पिकअप गाड़ी नंबर HP09A3926 बासाधार से उपमंडल चौपाल की उपतहसील देहा के तहत टिकर पंचायत की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
यह भी पढ़ें: हाईवे से लुढ़क कर ब्यास नदी किनारे गिरी निजी बस, अंदर थी 16 सवारियां
वहीं, हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से व्यक्ति को बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:
हॉस्टल के कमरे में लटका मिला MBBS का छात्र
यह दुखद मामला मंडी जिला से सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। युवक नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में MBBS के तीसरे सेमेस्टर का छात्र था।
अभी तक युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से अन्य विद्यार्थियों में सनसनी फैल गई है। हॉस्टल के अन्य...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गश्त पर निकले ITBP इंस्पेक्टर का नदी में मिला शव
यह मामला लाहौल-स्पीति से सामने आया है। जहां एक ITBP का इंस्पेक्टर नदी पार करते समय उसमें बह गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर गुरुवार शाम को गश्त पर निकला था।
इस दौरान जब इंस्पेक्टर उपमंडल काजा में था, तो वह करग्यूपा नल्लन में नदी पार कर रहा था। उस समय नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। इंस्पेक्टर...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें