#हादसा

August 24, 2024

दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया, छत पर कर रहा था काम

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पालमपुर उपमंडल के डाढ में छत का काम करते समय एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हई है- जो कि डाढ का रहने वाला था।

11 महीने की है अशोक की छोटी बेटी

अशोक कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी, मां और दो मासूम बेटियां छोड़ गया है। अशोक की एक बेटी तीन साल की है और दूसरी अभी महज 11 महीने की है। अशोक की मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में माहौल गमगनी है। यह भी पढ़ें: स्क्रब टायफस ने डराए लोग, मां-बेटे की जान जाने के बाद अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा

टीन छत बनाते गिरा अशोक

बताया जा रहा है कि किशोरी लाल इसी गांव के एक घर पर टीन छत बनाने का काम कर रहा था। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो छत से गिर गया।

अपने ही गांव में कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार, किशोरी लाल अपने ही गांव के एक घर का काम करने के लिए अपने घर से निकला था। अशोक के साथ और भी कई लोग छत बनाने का काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक अशोक का संतुलन बिगड़ा और वह दो मंजिला भवन से नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें: 2500 करोड़ की ठगी कर दुबाई भागा व्यक्ति, पुलिस ने सीज की 70 कनाल जमीन इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग और घर का मालिक उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पालमपुर के विवेकानंद अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

गरीब परिवार से रखता था संबंध

अशोक कुमार बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखता था। अशोक अपने घर का पालन पोषण करने वाला इकौलता सहारा था। अब उनके घर को उनके परिवार के पालन पोषण की चिंता सताने लगी है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से अशोक कुमार के परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख