राजनीति

#हादसा

June 28, 2024

रोहतांग से लौट रही जिप्सी सड़क से लुढ़ककर खाई में गिरी: सात लोग थे सवार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Seven people injured gypsy rolls ditch rohtang road himachal manali
मनाली। हिमाचल मानसून से पहले ही तबाही का मंजर दिखना शुरू हो गया है। भूस्खलन से लेकर सड़क हादसों तक का ग्राफ बढ़ने लगा है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली से सामने आया है। यहां रोहतांग मार्ग पर एक जिप्सी सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार सात लोगों को गंभीर चोटें आइ हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सात लोग थे सवार

यह हादसा पर्यटन नगरी मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल रोहतांग मार्ग पर 14 मोड़ पर पेश आया है। यहां आज यानी शुक्रवार को एक जिप्सी सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। हादसे के समय जिप्सी में चालक सहित सात लोग सवार थे। यह भी पढ़ें: हिमाचल के डाकपाल ने हड़प लिया 12 लोगों का पैसा: पूरे 7 लाख 87 हजार 50 रुपए गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिप्सी में स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी सवार थे।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाए अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। यह भी पढ़ें: तबाही लेकर आया मानसून: शिमला में लैंडस्लाइड- मलबे में दबी कई गाड़ियां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में तबाही लेकर आई बारिश: दर्जन भर सड़कें बंद- पसरा पड़ा है मलबा

हिमाचल से जुड़ी ये बड़ी खबरें भी पढ़ें

लुधियाना के दो पर्यटकों ने किया हिमाचल के टैक्सी चालक का अपहरण

हिमाचल के एक टैक्सी चालक के अपहरण की खबर सामने आई है। अपहरण के आरोप पंजाब के लुधियान के दो पर्यटकों पर लगाए गए हैं। टैक्सी चालक दोनों पर्यटकों को लेकर मनाली से शिमला लौट रहा था, लेकिन इसी बीच बरमाणा के पास से वह लापता हो गया। चालक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन भी बरमाणा पाई गई है। वहीं उसकी टैक्सी लुधिसाना में मिली है, जिसमें खून के धब्बे भी मिले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला में 10वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा

शिमला में एक 10वीं की छात्रा ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जो पुलिस को उसके स्कूल बैग से मिला है। वहीं उसके स्कूल बैग से एक फोटो भी मिली है, जो कि फंदा लगाने की है। छात्रा ने फंदा उस समय लगाया, जब उसकी माता उसे स्कूल से घर भेज कर खुद बाजार में का पर चली गई थी। छात्रा ने घर में लौटते ही कमरे में फंदा लगा लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख