राजनीति

#हादसा

January 21, 2025

हिमाचल: रिश्तेदार के घर गए थे 2 युवक, वापस लौटते समय एक की गई जान

चंबा: स्कूटी हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Scooty two boys chamba bharmour pathankot highway road

चंबा। हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसों का दौर जारी है। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में पेश आया है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

रिश्तेदार के घर गए थे 2 युवक

दोनों युवक अपने किसी रिश्तेदार के यहां समारोह में गए हुए थे। मगर वापस घर लौटते वक्त वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे की खबर सुनने की बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का हवलदार निकला नटवरलाल: ठग लिए 9 लाख रुपए- FIR दर्ज

घर लौटते अनियंत्रित हुई स्कूटी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जिला चंबा के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तत्वानी के पास पेश आया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मैहला क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां एक समारोह में गए हुए थे। शुक्रवार देर शाम वह वहां से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच तत्वानी के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

1 की गई जान, दूसरा हुआ घायल

हादसे में एक युवक को सिर में गंभीर चोटें आईं और दूसरे को बाजू में चोट आई हैं। दोनों को उपचार के लिए मेडकिल कॉलेज चंबा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक पहचान शिवम कपूर पुत्र सुरेंद्र कपूर निवासी जिला चंबा के रूप में हुई। जबकि, दूसरा युवक राहुल कपूर पुत्र दर्शन अभी भी चंबा अस्पताल में उपचाराधीन है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुबह-सवेरे ट्रैवलर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, 13 लोग…

परिजनों को सौंपा शव

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घायल युवक के भी बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। SP चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। घायल युवक अभी भी मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन हैं। फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख