ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे के वक्त बाइक चालक अपने साथी के साथ बाजार से गुजर रहा था। मृतक की पहचान बाबू राम के रूप में हुई है- जो कि जिला ऊना के अंब का रहने वाला था। हादसे में बाबू राम के साथ को भी घायल हुआ है।
बाइक और कार में हुई टकर
जानकारी के अनुसार, बाबू राम अपने साथी के साथ बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान SBI के पास उनकी बाइक एक कार के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे की वीडियो CCTV में कैद हो गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : मनरेगा पर जा रही थी 6 महिलाएं, पलट गई पिकअप जीप
एक की मौत, एक घायल
हादसे में बाबू राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि DSP हरोली वसुधा सूद ने की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : स्कूली बच्चा मस्ती में फुला रहा था गुब्बारा, गले में फंसा- हालत नाजुक
कुत्तों को बचाते हुए हादसा
आपको बता दें कि ऐसा ही एक हादसा जिले के हरोली क्षेत्र में भी पेश आया है। जहां कुत्तों को बचाने के चक्कर में एक घर का चिराग बुझ गया है। बताया जा रहा है कि युवक की गाड़ी के आगे कुछ कुत्ते आ गए थे। जिन्हें बचाने के चक्कर में उसने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और खुद काल का ग्रास बन गया।
मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है- जो कि चंदपुर का रहने वाला था। प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की अचानक हुई मौत के बाद से परिवार सदमे में हैं।